UP TGT का एडमिट कार्ड जारी, upessc.up.gov.in से करें डाउनलोड

Published by : Ravi Mallick Updated At : 31 May 2026 1:40 PM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो (AI Generated)

UP TGT Admit Card 2026: यूपी टीजीटी परीक्षा 2022 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. उत्तर प्रदेश एजुकेशन सर्विस सेलेक्शन कमीशन (UPESSC) की तरफ से यूपी टीजीटी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है. कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन

UP TGT Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश में ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (UP TGT) भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. उत्तर प्रदेश एजुकेशन सर्विस सेलेक्शन कमीशन (UPESSC) ने UP TGT Admit Card 2026 जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

UP TGT परीक्षा का आयोजन 3 जून और 4 जून 2026 को किया जाएगा. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड सबसे जरूरी दस्तावेज है. बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

UP TGT Admit Card 2026 ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर उपलब्ध “UP TGT Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
  • स्क्रीन पर दिखाई दे रहे सुरक्षा कोड को भरें.
  • Submit बटन पर क्लिक करें.
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा.
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें.

UP TGT Admit Card 2026 Download Link

सेलेक्शन प्रोसेस

UP TGT भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा. आयोग द्वारा तय नियमों के अनुसार इंटरव्यू प्रक्रिया भी आयोजित की जा सकती है.

उपलब्ध जानकारी के अनुसार पुरुष वर्ग में TGT शिक्षक पदों के लिए बड़ी संख्या में रिक्तियां निर्धारित की गई हैं. वहीं महिला अभ्यर्थियों के लिए भी अलग पद आरक्षित किए गए हैं. विभिन्न श्रेणियों जैसे सामान्य, ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के लिए सीटों का अलग-अलग वितरण किया गया है.

यह भी पढ़ें- CBI में सब इंस्पेक्टर बनने का मौका, सैलरी होगी 1.4 लाख से ज्यादा 

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola