सीएम कहें, तो तुरंत इस्तीफा देंगे: योगेंद्र साव

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Sep 2014 5:46 PM

विज्ञापन

सीबीआइ या किसी स्वतंत्र एजेंसी मामले की हो जांचवरीय संवाददातारांची : कृषि मंत्री सह बड़कागांव के विधायक योगेंद्र साव ने उग्रवादी संगठन से संबंध के मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट की है. श्री साव ने कहा है कि यदि सरकार या सीएम चाहें, तो वह एक मिनट में इस्तीफा दे देंगे. इस मामले का पटाक्षेप […]

विज्ञापन

सीबीआइ या किसी स्वतंत्र एजेंसी मामले की हो जांचवरीय संवाददातारांची : कृषि मंत्री सह बड़कागांव के विधायक योगेंद्र साव ने उग्रवादी संगठन से संबंध के मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट की है. श्री साव ने कहा है कि यदि सरकार या सीएम चाहें, तो वह एक मिनट में इस्तीफा दे देंगे. इस मामले का पटाक्षेप होना चाहिए. सरकार को पूरे मामले की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से करानी चाहिए. इसमें सीबीआइ भी हो सकती है. पुलिस पदाधिकारियों पर हमें विश्वास नहीं है. रामगढ़, हजारीबाग और चतरा के एसपी हमारी बातें नहीं सुनते हैं. नेपाल हाउस स्थित अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में मंत्री ने कहा कि बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र पर भाजपा की नजर है. राज्य के कुछ वरीय अधिकारी भाजपा के दिशा-निर्देश पर काम कर रहे हैं. वैसे अधिकारी ही हमलोगों को फंसाने में लगे हुए हैं. हमने हजारीबाग के एसपी को हटाने के लिए कई बार मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है, लेकिन बातें नहीं सुनी जा रही है. मुख्यमंत्री की भी अपनी बाध्यता है. गंठबंधन सरकार में सबको देखना पड़ता है. यह पूछे जाने पर कि राजकुमार गुप्ता ने आप पर गंभीर आरोप लगाये हैं? श्री साव ने कहा कि मारपीट कर कुछ भी बोलवाया जा सकता है. हमारी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि हम किसी को सहयोग करें. हम खुद गरीब हैं. सुबह से लेकर शाम तक हमारी व्यस्तता रहती है. ऐसे में किसी अन्य संगठन के लिए समय देने की बात कहां है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola