तैयार हो रहा नेता विधायक दल का कमरा, भाजपा कार्यालय में बैठेंगे बाबूलाल मरांडी
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 20 Feb 2020 6:58 AM
विज्ञापन
रांची : पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी राजधानी में रहने के दौरान हर दिन भाजपा कार्यालय में बैठेंगे. श्री मरांडी ने मंगलवार को भाजपा कार्यालय पहुंचने के बाद इसकी घोषणा की थी. पार्टी पदाधिकारियों के साथ उन्होंने इस बाबत चर्चा भी की है. सूचना के मुताबिक, श्री मरांडी के लिए भाजपा कार्यालय में […]
विज्ञापन
रांची : पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी राजधानी में रहने के दौरान हर दिन भाजपा कार्यालय में बैठेंगे. श्री मरांडी ने मंगलवार को भाजपा कार्यालय पहुंचने के बाद इसकी घोषणा की थी. पार्टी पदाधिकारियों के साथ उन्होंने इस बाबत चर्चा भी की है. सूचना के मुताबिक, श्री मरांडी के लिए भाजपा कार्यालय में नेता विधायक दल का कमरा तैयार हो रहा है.
श्री मरांडी गुरुवार को रांची लौट सकते हैं. सूत्रों के अनुसार, पार्टी विधायक दल की बैठक 22-23 फरवरी को हो सकती है. केंद्रीय नेतृत्व ने विधायक दल के नेता के चयन के लिए राष्ट्रीय महामंत्री पी मुरलीधर राव को पर्यवेक्षक बनाया है. श्री राव के साथ पार्टी सांसद व महामंत्री सरोज पांडेय भी आयेंगी. विधायक दल की बैठक में लिये गये निर्णय से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सूचित किया जायेगा. इसके बाद विधायक दल के नेता की घोषणा होगी. चर्चा है कि विधायक दल की बैठक में श्री मरांडी के नाम पर मुहर लग सकती है. श्री मरांडी नेता प्रतिपक्ष बनेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










