ePaper

स्वामी विवेकानंद हम सबके प्रेरणास्रोत : रघुवर दास

Updated at : 12 Jan 2020 4:28 PM (IST)
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद हम सबके प्रेरणास्रोत : रघुवर दास

रांची : भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा रविवार को मेकॉन के प्रांगण में आयोजित युवा दिवस पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि स्वामी विवेकानंद हम सबके प्रेरणास्रोत हैं. विश्व पटल पर भारत का मस्तक ऊंचा करने वाले ऐसे महापुरुष को याद करके उनके बताये मार्ग पर चलने का प्रयास कर रहे […]

विज्ञापन

रांची : भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा रविवार को मेकॉन के प्रांगण में आयोजित युवा दिवस पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि स्वामी विवेकानंद हम सबके प्रेरणास्रोत हैं. विश्व पटल पर भारत का मस्तक ऊंचा करने वाले ऐसे महापुरुष को याद करके उनके बताये मार्ग पर चलने का प्रयास कर रहे हैं. श्री दास ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के सपनों का भारत बनाने की दिशा में सब मिलकर काम कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के बताये रास्ते पर चलकर ही हम नये भारत का निर्माण कर सकते हैं. श्री दास ने कहा, स्वामी विवेकानंद ने कहा था, ‘उठो, जागो और तब तक नहीं रुको, जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाये.’ उन्होंने कहा कि स्वामी का कहना था कि सच को कहने के हजारों तरीके हो सकते हैं और फिर भी सच तो वही रहता है. खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप है. स्वामीजी के ये वचन हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं.

इस अवसर पर विधायक नवीन जायसवाल, सुबोध सिंह गुड्डू सहित युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola