सीसीएल-बीसीसीएल में कोयला उत्पादन में कमी
Updated at : 11 Jan 2020 8:03 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : झारखंड की दो कंपनियाें सीसीएल और बीसीसीएल ने दिसंबर 2018 की तुलना में दिसंबर 2019 तक कम कोयला उत्पादन किया है. इसके अतिरिक्त एसइसीएल और एमसीएल का उत्पादन विकास दर भी नकारात्मक है. दिसंबर 2019 तक कोल इंडिया का कुल उत्पादन 388.41 मिलियन टन रहा, जबकि दिसंबर 2018 तक कंपनी ने 412.44 मिलियन […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड की दो कंपनियाें सीसीएल और बीसीसीएल ने दिसंबर 2018 की तुलना में दिसंबर 2019 तक कम कोयला उत्पादन किया है. इसके अतिरिक्त एसइसीएल और एमसीएल का उत्पादन विकास दर भी नकारात्मक है.
दिसंबर 2019 तक कोल इंडिया का कुल उत्पादन 388.41 मिलियन टन रहा, जबकि दिसंबर 2018 तक कंपनी ने 412.44 मिलियन टन कोयले का उत्पादन किया था. यानी 24.03 मिलियन टन कोयले का उत्पादन कम हुआ.
सीसीएल ने किया 39.21 मिलियन टन कोयले का उत्पादन : सीसीएल ने दिसंबर 2018 तक 41.64 मिलियन टन कोयले का उत्पादन किया था, जबकि दिसंबर 2019 तक 39.21 मिलियन टन कोयले का उत्पादन ही हुआ है.
यानी 2018 की तुलना में 2019 में उत्पादन करीब 5.8 फीसदी कम रहा. इसी तरह, बीसीसीएल ने दिसंबर 2019 तक 18.65 मिलियन टन कोयले का ही उत्पादन किया है, जबकि दिसंबर 2018 तक कंपनी ने 21.49 मिलियन टन कोयले का उत्पादन किया था. यानी करीब 13 फीसदी की निगेटिव ग्रोथ 2018 की तुलना में देखने को मिल रही है.
वर्ष 2018 की तुलना में दिसंबर 2019 तक दोनों कंपनियों में उत्पादन रहा कम
कोल इंडिया में भी दिसंबर 2019 तक 24.03 मिलियन टन उत्पादन में आयी कमी
दिसंबर में भी कम हुअा उत्पादन : सीसीएल ने दिसंबर 2019 में मात्र 6.44 मिलियन टन कोयले का उत्पादन किया, जबकि दिसंबर 2018 में 6.69 मिलियन टन कोयले का उत्पादन हुआ था. बीसीसीएल ने दिसंबर 2019 में 2.71 मिलियन टन कोयले का उत्पादन किया. इसकी तुलना में दिसंबर 2018 तक कंपनी ने 2.57 मिलियन टन कोयले का उत्पादन किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




