ePaper

रांची : अंबा प्रसाद ने वायरल खबर का किया खंडन

Updated at : 09 Jan 2020 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : अंबा प्रसाद ने वायरल खबर का किया खंडन

रांची : बड़कागांव विधानसभा से निर्वाचित विधायक अंबा प्रसाद ने सोशल मीडिया में शिक्षा मंत्री बनाये जाने को लेकर दी जा रही बधाई की खबर का खंडन किया है. उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि मेरे विधानसभा क्षेत्र व सोशल मीडिया से जुड़े हुए आप तमाम लोगों का मैं दिल से आभार व्यक्त […]

विज्ञापन
रांची : बड़कागांव विधानसभा से निर्वाचित विधायक अंबा प्रसाद ने सोशल मीडिया में शिक्षा मंत्री बनाये जाने को लेकर दी जा रही बधाई की खबर का खंडन किया है.
उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि मेरे विधानसभा क्षेत्र व सोशल मीडिया से जुड़े हुए आप तमाम लोगों का मैं दिल से आभार व्यक्त करती हूं, जो लोग मुझे शिक्षा मंत्री बनाये जाने की बधाई दे रहे हैं. लेकिन इसमें किसी भी तरह की कोई सच्चाई नहीं है. झारखंड सरकार व कांग्रेस पार्टी के आलाकमान ने मंत्रिमंडल विस्तार के लिए किसी तरह का कोई निर्णय नहीं लिया है. न ही मुझे किसी विभाग का मंत्री पद दिया गया है. इसलिए सोशल मीडिया में यह वायरल खबर तथ्य से परे है
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola