रांची : फरवरी माह से सदर अस्पताल में शुरू होगा 10 बेड का एसएनसीयू

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jan 2020 9:29 AM

विज्ञापन

रांची : रिम्स में 60 दिन में इलाज के दौरान 178 बच्चों की मौत के बाद सदर अस्पताल प्रबंधन रेस हो गया है. अस्पताल प्रबंधन ने फरवरी से 10 बेड की स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) के संचालन का फैसला लिया है. इसके लिए उपकरण खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. उपकरण […]

विज्ञापन
रांची : रिम्स में 60 दिन में इलाज के दौरान 178 बच्चों की मौत के बाद सदर अस्पताल प्रबंधन रेस हो गया है. अस्पताल प्रबंधन ने फरवरी से 10 बेड की स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) के संचालन का फैसला लिया है. इसके लिए उपकरण खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. उपकरण बनाने वाली कंपनी व विशेषज्ञ डॉक्टरों से सुझाव लिया जा रहा है. इसके बाद इसकी खरीद के लिए विभाग से अनुमति ली जायेगी. सिविल सर्जन डॉ बीवी प्रसाद ने बताया कि अगले माह से 10 बेड का एसएनसीयू शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों को प्रतिनियुक्त किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola