रांची :बिरसा जैविक उद्यान में आये बैट्री वाले 11 वाहन
Updated at : 06 Jan 2020 9:41 AM (IST)
विज्ञापन

ओरमांझी : बिरसा जैविक उद्यान में अब पर्यटकों का बैट्री चालित वाहनों से घूमना आसान हो गया है. उद्यान के निदेशक वैंकटेश्वरलू ने बताया कि पर्यटकों की अपार भीड़ व बैट्री चालित वाहनों की मांग को देखते हुए उद्यान में 11 बैट्री चालितवाहनों का परिचालन शुरू किया गया है. वाहन उद्यान के मुख्य प्रवेश द्वार […]
विज्ञापन
ओरमांझी : बिरसा जैविक उद्यान में अब पर्यटकों का बैट्री चालित वाहनों से घूमना आसान हो गया है. उद्यान के निदेशक वैंकटेश्वरलू ने बताया कि पर्यटकों की अपार भीड़ व बैट्री चालित वाहनों की मांग को देखते हुए उद्यान में 11 बैट्री चालितवाहनों का परिचालन शुरू किया गया है. वाहन उद्यान के मुख्य प्रवेश द्वार पर उपलब्ध रहेंगे. इसके लिए छह स्टेशन बनाये गये हैं.
हर स्टेशन में बैट्री चालित वाहन 10 से 15 मिनट में उपलब्ध रहेंगे. उद्यान परिसर में भ्रमण के लिए एक पर्यटक को 40 रुपये का टिकट लेना होगा. इसके बाद पर्यटक जिस स्टेशन में उतरना चाहेंगे, उतरकर जंगली जीव-जंतुओं को देखकर आगे बढ़ने के लिए फिर जो वाहन मिलेगा, टिकट दिखाकर उस पर चढ़ सकते हैं. फिर इसी तरह आगे देखते जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




