ePaper

रांची : विनीता को न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च

Updated at : 28 Dec 2019 8:55 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : विनीता को न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च

रांची : विनीता तिर्की की निर्मम हत्या के खिलाफ शुक्रवार को कई आदिवासी संगठनों ने रांची विवि गेट से अलबर्ट एक्का चौक तक कैंडल मार्च निकाला़ इस अवसर पर अजय टोप्पो ने कहा कि यह घटना वीभत्स है़ झारखंड में महिलाओं के शोषण व उत्पीड़न की घटनाएं चरम पर है़ं प्रशासन द्वारा इस दिशा में […]

विज्ञापन
रांची : विनीता तिर्की की निर्मम हत्या के खिलाफ शुक्रवार को कई आदिवासी संगठनों ने रांची विवि गेट से अलबर्ट एक्का चौक तक कैंडल मार्च निकाला़ इस अवसर पर अजय टोप्पो ने कहा कि यह घटना वीभत्स है़ झारखंड में महिलाओं के शोषण व उत्पीड़न की घटनाएं चरम पर है़ं
प्रशासन द्वारा इस दिशा में ठोस कदम उठाने की जरूरत है़ इस घटना में जो भी दोषी पाया जाये, उसे सख्त से सख्त सजा दी जाये़ मौके पर कुंदरसी मुंडा, अजय तिर्की, आकाश तिर्की, करमा लिंडा, पवन तिर्की, संजू मिंज, निर्मल खाखा, सावन लिंडा, नेलसन खलखो, नारायण उरांव, संदीप तिर्की, प्रभाकर नाग, कुणाल उरांव, कृष्णा लकड़ा व अन्य उपस्थित थे़ उधर, केंद्रीय सरना समिति (फूलचंद तिर्की गुट) के महासचिव संजय तिर्की ने कहा है कि दोषियों पर अविलंब कार्रवाई हो और फास्ट ट्रैक कोर्ट गठन कर दोषियों को फांसी की सजा दी जाये़
कार्रवाई का आग्रह : खूंटी में रांची की महिला के साथ घटित घटना को लेकर झारखंड विकास महिला मोर्चा की अध्यक्ष शोभा यादव ने दुख जताया है और प्रशासन से मांग की है कि घटना में जो भी व्यक्ति दोषी हो अविलंब गिरफ्तार करके उसे सजा दिलायें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola