रांची : ट्रैफिक एसपी के अनुरोध के बाद भी निगम ने नहीं रंगवायी स्टॉप लाइन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Dec 2019 9:30 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : ट्रैफिक एसपी के अनुरोध के एक सप्ताह बाद भी निगम की ओर से मिट चुके स्टॉप लाइन नहीं रंगवायी गयी है. इस कारण रेड सिग्नल होने के बावजूद स्टॉप लाइन जंप करने वाले अब स्टॉप लाइन नहीं दिखने की बात बोल कर जुर्माना भरने से छूट मांग रहे हैं. वर्तमान में रेड लाइट […]
विज्ञापन
रांची : ट्रैफिक एसपी के अनुरोध के एक सप्ताह बाद भी निगम की ओर से मिट चुके स्टॉप लाइन नहीं रंगवायी गयी है. इस कारण रेड सिग्नल होने के बावजूद स्टॉप लाइन जंप करने वाले अब स्टॉप लाइन नहीं दिखने की बात बोल कर जुर्माना भरने से छूट मांग रहे हैं.
वर्तमान में रेड लाइट होने के बावजूद स्टॉप लाइन जंप करनेवाले कई लोगों को ट्रैफिक पुलिस की ओर से नोटिस भेज गया है. जिसमें एक हजार रुपये से लेकर पांच हजार तक जुर्माना के साथ ही सजा का प्रावधान है. ऐसे लोगों को सीधे न्यायालय में जुर्माना भरने के लिए नोटिस भेजा रहा है. लेकिन कोर्ट जाने से लोगों के लिए एक बार अपना पक्ष ट्रैफिक एसपी से मिलकर रखने का प्रावधान भी किया गया है.
ऐसे में कुछ लोग नोटिस मिलने के बाद ट्रैफिक एसपी से मिलकर यह बता चुके हैं कि स्टॉप लाइन धूमिल होने की वजह से उन्हें लाइन नहीं दिखी और उनकी गाड़ी रेड सिग्नल में आगे बढ़ गयी. वैसे भी स्टॉप लाइन को छह माह में एक बार रंगवाने का प्रावधान किया गया है. लेकिन पहली रंगाई के छह माह बीत जाने के बावजूद इसे दूसरी बार कलर नहीं किया गया है.
ट्रैफिक एसपी की ओर से छह दिसंबर 2019 को ही स्टॉप लाइन और जेबरा क्राॅसिंग की रंगाई के लिए निगम को पत्र लिखा गया था. जिसमें निगम को बताया गया था कि शहर के सभी ट्रैफिक जंक्शन के समीप स्टॉप लाइन और जेबरा क्रॉसिंग की मार्किंग एवं रंगाई की गयी थी. लेकिन वर्तमान में मार्किंग मिट गयी है. इसलिए पुन: रंगाई की आवश्यकता है. ताकि ट्रैफिक सिग्नल पर रेड लाइट पार करने से संबंधित अपराध पर नियंत्रण के लिए लोगों के संशय को दूर किया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




