व्यवसायी की हत्या के विरोध में जेपी मार्केट की सभी दुकानें बंद रही

Edited by DHARMENDRA GIRI
Updated:
विज्ञापन

धुर्वा थाना क्षेत्र के जेपी मार्केट के हार्डवेयर व्यवसायी विजय कुमार सिंह की हत्या के विरोध में शनिवार को धुर्वा क्षेत्र के जेपी मार्केट के दुकानदारों ने दुकानें बंद रखी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हटिया.

धुर्वा थाना क्षेत्र के जेपी मार्केट के हार्डवेयर व्यवसायी विजय कुमार सिंह की हत्या के विरोध में शनिवार को धुर्वा क्षेत्र के जेपी मार्केट के दुकानदारों ने दुकानें बंद रखी. जानकारी के अनुसार चार मार्च होली के दिन संध्या लगभग पांच बजे अपनी दुकान बंद कर विद्यानगर स्थित किसी परिचित के घर गये थे. लौटने के क्रम में देखा कि दो लोग आपस में लड़ रहे हैंं. उन्हें विजय छुड़ाने लगे. इसके बाद बंटी यादव, रोहित कुमार उर्फ विक्की सहित पांच-सात युवकों ने विजय को लाठी-डंडे से से पीट कर घायल कर दिया. उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें राज अस्पताल भेज दिया. इलाज के क्रम में शुक्रवार को विजय कुमार सिंह की मौत हो गयी. विजय कुमार सिंह चांदनी चौक स्थित राधा रानी अपार्टमेंट में रहते थे. परिजनों ने हत्या में शामिल सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. धुर्वा थाना प्रभारी विमल किंडो ने बताया कि मामले में शामिल रोहित कुमार उर्फ विक्की को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. अन्य आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. पोस्टमार्टम के बाद धुर्वा सीटीओ मुक्तिधाम में मृतक का दाह संस्कार कर दिया गया.

हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करे पुलिस :

दुकानदार की हत्या के विरोध में जेपी मार्केट धुर्वा के व्यवसायियों ने हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की. साथ ही विरोध में जेपी मार्केट से धुर्वा बस स्टैंड तक मशाल जुलूस निकाला. व्यवसायियों ने कहा कि आये दिन धुर्वा क्षेत्र में मारपीट मामलों को देखने के बाद भी पुलिस चुप रहती है.

विज्ञापन
DHARMENDRA GIRI

लेखक के बारे में

By DHARMENDRA GIRI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola