स्कूटी सवार महिला के गले से चेन की छिनतई
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में करगे नयाटोला के निकट शनिवार को दिनदहाड़े दोपहर तीन बजे उचक्कों ने एक स्कूटी सवार महिला अमृता खलखो के गले से सोने की चेन छीन ली.
विज्ञापन
मांडर.
थाना क्षेत्र में करगे नयाटोला के निकट शनिवार को दिनदहाड़े दोपहर तीन बजे उचक्कों ने एक स्कूटी सवार महिला अमृता खलखो के गले से सोने की चेन छीन ली. महिला ने चेन की कीमत करीब 70 हजार रुपये बताया है. बताया जा रहा है कि अमृता खलखो पति रवि तिर्की नगड़ी के सेम्बो स्थित घर से स्कूटी से अपने मायके करगे के नया टोली जा रही थी. इसी क्रम में नया टोली के निकट ही उसके पीछे आ रहे पल्सर बाइक पर सवार दो उचक्के उसके निकट पहुंचे और गले से सोने की चेन खींचकर बुढ़मू की ओर फरार हो गये. पिछले दो सप्ताह में चेन छिनतई की यह दूसरी घटना है. इससे पहले 26 फरवरी को एनएच में मुड़मा चौक के निकट से बाइक सवार उचक्कों ने ही एक शिक्षिका जीतनी तिर्की के गले से सोने की चेन छीन ली थी. घटना की सूचना मांडर थाना को दे दी गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन