सड़क हादसे में तीन बाइक सवार छात्र घायल
Author Kedar mahto bero
Updated:
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बेड़ो-लोहरदगा मार्ग पर तुको गांव के सरनाटोली मोड़ के पास शनिवार की सुबह करीब 8:30 बजे बाइक सवार को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी
विज्ञापन
बेड़ो.
थाना क्षेत्र के बेड़ो-लोहरदगा मार्ग पर तुको गांव के सरनाटोली मोड़ के पास शनिवार की सुबह करीब 8:30 बजे बाइक सवार को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. जिससे बाइक पर सवार तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से घायलों को ऑटो से सीएचसी पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुमन एक्का ने सभी घायलों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया. हादसे में घायल छात्र अनिल मुंडा ने बताया कि वह रंजीत मुंडा के साथ कक्षा नौवीं में पढ़ता है. वह प्रेम प्रकाश उरांव के साथ सोशल साइंस की परीक्षा देने बाइक से प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय बेड़ो जा रहा था. इसी बीच एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार कर भाग गया. जिससे तीनों छात्र घायल हो गये. इधर जानकारी मिलने पर थाना के एएसआइ अक्षय कुमार सिंह सशस्त्र बल के साथ सीएचसी पहुंचे और घायलों से मिले.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन