हाजत में फांसी लगाने के मामले की जांच की मांग फोटो
Author Rajesh verma
Updated:
विज्ञापन
जगाईं मुंडा के आत्महत्या किये जाने के मामले को लेकर आदिवासी मूलवासी संघर्ष समिति की बैठक केंद्रीय कार्यालय में हुई.
विज्ञापन
नामकुम.
नामकुम थाना के हाजत में बीते चार मार्च को हत्या के आरोपी जगाईं मुंडा के आत्महत्या किये जाने के मामले को लेकर आदिवासी मूलवासी संघर्ष समिति की बैठक केंद्रीय कार्यालय में हुई. समिति के अध्यक्ष ने कहा कि हाजत में आरोपी द्वारा फांसी लगा लेना कोई साधारण घटना नहीं है. जगाईं मुंडा ने स्वयं फांसी लगायी थी या किसी अन्य कारण से उसकी मौत हुई, जांच का विषय है. सचिव नान्हे कच्छप ने कहा कि नामकुम थाना में पहली बार इस तरह की घटना हुई, जो दुखद है. समिति ने वरीय अधिकारियों व सरकार से मामले में सीबीआई जांच कराने की मांग की है. मौके पर प्रदीप तिर्की, अमर कुमार महतो, लक्ष्मण लकड़ा, चामू बेक, मदन टूटी, पास्कल लकड़ा, अनिल लकड़ा, सुरेश महतो, प्रकाश लकड़ा, थियोफिल सांगा, बसंत मुंडा आदि उपस्थित थे.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन