रांची : भूख से मौत के झूठे आरोप पर भाजपा ने किया पलटवार

रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि भूख से मौत के मामले में बाबूलाल मरांडी गलतबयानी कर रहे हैं. जारी आंकड़ों के मुताबिक इस प्रदेश में कोई भी मौत भूख से नहीं हुई है. प्रतुल ने कहा कि बाबूलाल इस मामले में राजनीति कर रहे हैं, बीमारी से हुई मौत को […]
रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि भूख से मौत के मामले में बाबूलाल मरांडी गलतबयानी कर रहे हैं. जारी आंकड़ों के मुताबिक इस प्रदेश में कोई भी मौत भूख से नहीं हुई है. प्रतुल ने कहा कि बाबूलाल इस मामले में राजनीति कर रहे हैं, बीमारी से हुई मौत को भूख से जोड़ कर सनसनी फैलाना चाहते हैं, जो कि दुखद है.
शायद वह अपना ट्रैक रिकॉर्ड भूल गये जब वह मुख्यमंत्री थे, तो उन्होंने पूरे प्रदेश को डोमिसाइल की आग में झोंक दिया था, जिससे दर्जनों लोगों की मौत हुई थी. झारखंड डोमिसाइल की फैलायी गयी आग के चलते कई वर्ष पीछे चला गया था. बाबूलाल मरांडी लगातार चार लोकसभा और विधानसभा का चुनाव हार चुके हुए रिजेक्टेड नेता हैं, जो जनता का विश्वास खो चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




