रांची : बिरसा मुंडा का सपना मिलकर पूरा करेंगे : सीएम रघुवर दास

Updated at : 16 Nov 2019 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : बिरसा मुंडा का सपना मिलकर पूरा करेंगे : सीएम रघुवर दास

बिरसा मुंडा जयंती पर राज्यपाल, शिबू सोरेन, हेमंत और बाबूलाल ने श्रद्धासुमन अर्पित किये रांची : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती शुक्रवार को मनायी गयी. कोकर स्थित समाधि स्थल पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास, झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन, प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन, सांसद संजय सेठ, नगर विकास मंत्री सीपी सिंह […]

विज्ञापन
बिरसा मुंडा जयंती पर राज्यपाल, शिबू सोरेन, हेमंत और बाबूलाल ने श्रद्धासुमन अर्पित किये
रांची : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती शुक्रवार को मनायी गयी. कोकर स्थित समाधि स्थल पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास, झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन, प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन, सांसद संजय सेठ, नगर विकास मंत्री सीपी सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने श्रद्धासुमन अर्पित किया़ सबसे पहले ससनदिरि स्थल पर पूजा की गयी. फिर समाधि स्थल व प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया. इस दौरान ढोल नगाड़ों के साथ आये विभिन्न सरना संगठनों के लोगों ने देर तक पारंपरिक नृत्य भी किया़
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह झारखंडवासियों के लिए ऐतिहासिक दिन है़ भारत माता की कोख से, एक गरीब आदिवासी परिवार में जन्मे भगवान बिरसा मुंडा ने आजादी के आंदोलन में युवावस्था में ही वीरगति को प्राप्त किया
आज इसी महापुरुष का जन्मदिन है़ हम सभी झारखंडवासी उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं और यह संकल्प लेते हैं कि शोषण मुक्त झारखंड, बिचौलिया मुक्त झारखंड के उनके सपनों को पूरा करेंगे़ उनके जन्मदिन पर राज्य की स्थापना हुई थी और इस स्थापना दिवस पर समस्त झारखंडवासियों को अपनी शुभकामनाएं देते है़ं
मुख्यमंत्री ने कहा : पूर्व की सरकारों ने भगवान को नहीं याद किया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किला से आजादी के आंदोलन के लिए वीरगति को प्राप्त हमारे गरीब आदिवासी पुरखे को याद कर उनके बारे में दुनिया को बताया. भगवान बिरसा मुंडा जिस जेल में थे, उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्मारक बनाया जा रहा है. झारखंड देश का पहला राज्य है जहां शहीद आदर्श ग्राम बनाया जा रहा है. जो कर्ज हमारे ऊपर था, उसे हमसभी उतारेंगे.
उनका नाम, बलिदान, योगदान हमेशा अमर रहेगा : हेमंत सोरेन
पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि धरती आबा ने यहां के लोगों के लिए जो कुर्बानी दी है, उसे लोग शायद ही भूल पायेंगे़ इस धरती पर नहीं रहते हुए भी धरती आबा आज हमारे बीच है़ं उनका नाम, उनका बलिदान, उनका योगदान हमेशा अमर रहेगा़
20 वर्षों में 20 कदम भी आगे नहीं बढ़े : पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि राज्य गठन के 20 वर्षों में हम 20 कदम भी नहीं चल पाये है़ं जिन्हाेंने 17- 18 वर्ष राज किया, उन्होंने कही से भी ईमानदारी से शहादत के सपनों को श्रद्धांजलि नहीं दी है
गांवों में अभी भी 45 प्रतिशत गरीबी है़ ऐसे में सवाल है कि यह राज्य किसके लिए बना? भाकपा माले नेता भुवनेश्वर केवट ने कहा कि राज्य गठन के इतने वर्षों में भी झारखंडी जनता के सपने और उनकी आकांक्षाएं पूरी नहीं हुई है़ं
ये भी थे मौजूद
इस मौके पर मुख्य सचिव डीके तिवारी, नगर आयुक्त मनोज कुमार, विधायक डॉ जीतू चरण राम, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, टीएसी सदस्य रतन तिर्की, राजाराम महतो, सुनील फकीरा कच्छप, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष महुआ माजी, आदित्य विक्रम जायसवाल, पार्षद रोशनी लकड़ा, राष्ट्रीय ईसाई मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष प्रभाकर तिर्की, वीणा अग्रवाल, जयप्रकाश भल्ला, रंजन पासवान, सुहैल खान आदि मौजूद थे़
इन्होंने दी श्रद्धांजलि
मुंडा विकास समिति: मुंडा विकास समिति व महाराज मदरा मुंडा सेवा संस्थान की बीना मुंडा, पूनम सिंह पुर्ती, सुषमा मुंडा, पहलवान मुंडा, जगत मुंडा, लखिंद्र पाहन.
भाकपा माले : अजब लाल सिंह, सूर्यकांत सिंह, मिथिलेश तिवारी, भीम साहू, एनामुल हम, सिनगी खलखो, जीतू उरांव, रानी देवी, अंजू हेमरोम, शम्सुल अंसारी, खालिक अंसारी.
बुद्ध मिशन अकादमी, मुरुम कांके : शिक्षक लक्षमी सहाय, अंजना पूनम एक्का व गीता कुमारी और 30 विद्यार्थी़
सीपीआइ : उमेश नजीर, अजय कुमार सिंह, मेहुल मृगेंद्र, अखिलेश श्रीवास्तव.
एसटी, एससी, ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन: ऑल इंडिया बैंक ऑफ इंडिया एसटी, एससी, ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के अरुण जॉन प्रबाल, सुनील लकड़ा, अजय कुजूर, प्रकाश रुंडा, प्रकाश उरांव, संतोषी एम्मी केरकेट्टा.
कांग्रेस : खिजरी से प्रत्याशी राजेश कच्छप, स्व सावना लकड़ा की पत्नी सीता लकड़ा, हीरा हिलारिया मिंज, फिरोज खान, दिनेश प्रमाणिक, पंचू तिर्की.
पाहनों ने की पूजा-अर्चना
रांची : बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, हेमंत सोरेन और मुख्य सचिव डीके तिवारी आदि ने माल्यार्पण किया़ इससे पहले पाहनों ने प्रतिमा की साफ-सफाई कर पूजा-अर्चना की़ बाबूलाल मरांडी ने कहा कि धरती आबा ने जो सपना देखा था वह पूरा नहीं हुआ है. राज्य गठन के 19 वर्ष बाद भी जनता उपेक्षित है. मौके पर पूर्व मंत्री डॉ सबा अहमद, शोभा यादव, सुनील गुप्ता आदि मौजूद थे़
कांग्रेस ने भी बिरसा मुंडा को याद किया
रांची : कांग्रेस मुख्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनायी गयी. झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह और अजय शर्मा ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण किया़ वक्ताओं ने कहा कि बिरसा मुंडा एक महान वीर योद्धा और झारखंड उलगुलान के वीर सपूत थे.
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, प्रवक्ता शमशेर आलम, डॉ राजेश गुप्ता छोटू, राजीव रंजन, डॉ एम. तौसीफ, डॉ. राकेश किरण महतो, नियेल तिर्की, डॉ. विनोद सिंह, आदित्य विक्रम जायसवाल मौजूद थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola