मूक बधिरों में भी क्षमता, इन्हें भी बनाएं हुनरमंद : रघुवर दास
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Oct 2019 10:10 PM
रांची : दिवाली मेला 2019 के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास मोराबादी मैदान में लगे स्टालों का भ्रमण किया. इस क्रम में मुख्यमंत्री मूक बधिरओं द्वारा लगाये गये स्टॉल पर गये और उनसे उनकी बातों को जानने का प्रयास किया. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मूक बधिरों के लिए अलग भवन में […]
रांची : दिवाली मेला 2019 के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास मोराबादी मैदान में लगे स्टालों का भ्रमण किया. इस क्रम में मुख्यमंत्री मूक बधिरओं द्वारा लगाये गये स्टॉल पर गये और उनसे उनकी बातों को जानने का प्रयास किया. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मूक बधिरों के लिए अलग भवन में कौशल प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए. ताकि इन्हें भी हुनरमंद बनाया जा सके.
उन्होंने कहा कि इनके अंदर भी क्षमता है. इन्हें हुनरमंद बनाकर इनका आर्थिक स्वावलंबन सरकार करेगी. इस क्रम में कुछ महिलाओं ने भी मुख्यमंत्री से कौशल प्रशिक्षण हेतु आग्रह किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आपके लिए भी प्रशिक्षण की व्यवस्था जल्द की जायेगी.
उन्होंने कहा कि सरकार महिला शक्ति के माध्यम से झारखंड का विकास करना चाहती है. आप को रोजगार व स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं. सखी मंडल का गठन किया गया है ताकि आप रोजगार से जुड़कर अपना आर्थिक पक्ष मजबूत कर सकें. मुख्यमंत्री ने स्टॉल भ्रमण के क्रम में शिल्पकारों, छोटे उद्यमियों द्वारा प्रदर्शित किये गये उत्पादों की सराहना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










