फायर फोम टेंडर वाहन का लोकार्पण, डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 31 May 2026 6:23 PM

विज्ञापन

वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डीएम.

Begusarai News : यह अग्निशमन वाहन रासायनिक आग एवं अन्य ज्वलनशील पदार्थों से होने वाली आग पर नियंत्रण के लिए अत्यंत उपयोगी है. वाहन में 2500 लीटर क्षमता का फोम टैंक लगाया गया है.इसमें लाइटिंग टावर की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है.

विज्ञापन

Begusarai News : (विपिन कुमार मिश्र की रिपोर्ट) जिले में अग्निशमन सेवाओं को आधुनिक, सुदृढ़ एवं अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत समाहरणालय परिसर में नए फायर फोम टेंडर वाहन का लोकार्पण किया गया इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री एवं जिला अग्निशमन पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

कार्यक्रम में सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार, अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी श्वेता कुमारी, अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी श्री रमेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं अग्निशमनकर्मी उपस्थित रहे.

आधुनिक सुविधाओं से लैस है अग्निशमन वाहन

लोकार्पण के बाद जिला पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों ने नए वाहन का निरीक्षण किया तथा उसकी तकनीकी विशेषताओं की जानकारी ली. अधिकारियों ने कहा कि अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त यह फायर फोम टेंडर जिले में आगजनी की घटनाओं तथा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करेगा.

पेट्रोलियम व रासायनिक आग पर काबू में सक्षम वाहन

जिला अग्निशमन पदाधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि यह विशेष फायर फोम टेंडर पेट्रोलियम उत्पादों, रासायनिक आग एवं अन्य ज्वलनशील पदार्थों से होने वाली आग पर नियंत्रण के लिए अत्यंत उपयोगी है. वाहन में 2500 लीटर क्षमता का फोम टैंक लगाया गया है.

इसके अलावा रात्रिकालीन अग्निशमन कार्यों को सुगम बनाने के लिए इसमें लाइटिंग टावर की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे अंधेरे में भी राहत एवं बचाव कार्य प्रभावी रूप से संचालित किए जा सकेंगे.

उन्होंने बताया कि मुख्यालय गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं, बिहार, पटना द्वारा जिला कार्यालय की मांग पर यह अत्याधुनिक वाहन बेगूसराय को उपलब्ध कराया गया है.

आपदा प्रबंधन क्षमता होगी मजबूत

इस नए फायर फोम टेंडर के शामिल होने से जिले की अग्निशमन क्षमता और अधिक मजबूत होगी तथा नागरिकों को आपातकालीन स्थिति में तेज, सुरक्षित एवं आधुनिक राहत सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी.

Also Read: बिहार में बिजली चोरी करने वालों के बुरे दिन होंगे शुरू, स्मार्ट प्रीपेड मीटर कंपनियों को मिली अब बड़ी जिम्मेदारी

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन