66 हजार कमजोर बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा में लाने के लिए चलेगा स्पेशल क्लास

Updated:
विज्ञापन

स्पेशल क्लास को लेकर बैठक करते लोग.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sheikhpura News :  जिले में 1 से 30 जून तक रोजाना 2 घंटे का विशेष पठन-पाठन कार्यक्रम का आयोजन हाेगा. यह योजना विषेश रूप से योजना के तहत विशेष रूप से महादलित, अति पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक समुदाय के कमजोर छात्रों के लिए चलाया जा रहा है.

विज्ञापन

Sheikhpura News : (रंजीत कुमार की रिपोर्ट)  जिले के शैक्षणिक दृष्टिकोण से कमजोर लगभग 66 हजार बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए प्रशासन ने विशेष पहल शुरू की है. इसके तहत 1 जून से 30 जून तक प्रत्येक दिन दो घंटे का स्पेशल क्लास संचालित किया जाएगा.

विज्ञापन

यह कार्यक्रम सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत विशेष रूप से महादलित, अति पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक समुदाय के कमजोर छात्रों के लिए चलाया जा रहा है.

कक्षा 5 और 6 के बच्चों पर रहेगा फोकस

जानकारी के अनुसार कक्षा 5 एवं 6 के ऐसे बच्चों को चिन्हित किया गया है जो शैक्षणिक रूप से कमजोर हैं. जिलेभर में लगभग 66 हजार बच्चों को इस कार्यक्रम के लिए सूचीबद्ध किया गया है. सभी विद्यालयों में कार्य दिवस के दौरान सुबह 7 बजे से 8 बजे तक स्पेशल क्लास संचालित किए जाएंगे.

महादलित शिक्षा सेवक संघ के जिलाध्यक्ष आशीष मांझी ने बताया कि सरकार का उद्देश्य ऐसे बच्चों को मजबूत आधार देकर मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ना है.

बैठक में तैयारियों की समीक्षा

कार्यक्रम की सफलता को लेकर अभ्यास मध्य विद्यालय परिसर में महादलित शिक्षा सेवक संघ की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आशीष मांझी ने की. उन्होंने बताया कि इस अभियान का संचालन केआरपी रंजन पांडेय, प्रथम संकल्प पदाधिकारी राम सिंह सहित अन्य अधिकारियों के नेतृत्व में किया जाएगा. अधिकारियों ने सभी शिक्षकों से इस अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की.

Also Read : विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शेखपुरा में दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ, न्यायिक अधिकारियों ने दिया जागरूकता का संदेश

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन