Advertisement
रांची : लेक्चरर नियुक्ति घोटाले में प्रोफेसरों के सगे भी हैं आरोपी
शकील अख्तर सीबीआइ की सूची में 14 विषयों के सहायक प्रोफेसर शामिल रांची : लेक्चरर नियुक्ति घोटाले में सीबीआइ ने जिन 59 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है, वे सभी रांची सहित राज्य के विभिन्न कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल आरोपित प्रोफेसर फिजिक्स, कैमिस्ट्री,गणित, हिंदी, इतिहास सहित कुल […]
शकील अख्तर
सीबीआइ की सूची में 14 विषयों के सहायक प्रोफेसर शामिल
रांची : लेक्चरर नियुक्ति घोटाले में सीबीआइ ने जिन 59 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है, वे सभी रांची सहित राज्य के विभिन्न कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल आरोपित प्रोफेसर फिजिक्स, कैमिस्ट्री,गणित, हिंदी, इतिहास सहित कुल 14 विषय पढ़ा रहे हैं. इन आरोपित सहायक प्रोफेसरों में पत्रकारिता से जुड़े लोगों के अलावा विश्वविद्यालय प्रोफेसर के पारिवारिक सदस्य भी शामिल हैं.
सीबीआइ द्वारा आरोपित गंगा नाथ झा और शत्रुघ्न कुमार का संबंध पत्रकारिता से रहा है. गंगा नाथ झा का रोल नंबर 106 था. परीक्षा में गड़बड़ी कर उनकी नियुक्ति एंथ्रोपोलॉजी के सहायक प्रोफेसर के पद पर की गयी थी.
शत्रुघ्न कुमार पांडेय का रौल नंबर 73 था. उन्हें भी गलत तरीके से इतिहास के सहायक प्रोफेसर के पद पर नियुक्त किया गया. सीबीआइ ने कामना रॉय को भी नियुक्ति घोटाले में आरोपित किया है. कामना राय के पिता का नाम प्रोफेसर (स्व) आरएस रॉय है. आरोप पत्र के अनुसार जिंदर सिंह मुंडा को रांची कॉलेज में हिंदी के सहायक प्रोफेसर के पद पर नियुक्त किया गया था.
सूचिता बाड़ा को चाईबासा महिला कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के पद पर नियुक्त किया गया था. ममता केरकेट्टा को रांची महिला कॉलेज में अंग्रेजी के सहायक प्रोफेसर के पद पर नियुक्त किया गया. उनका रौल नंबर 74 था. सीबीआइ ने लेक्चरर नियुक्ति घोटाले की जांच के बाद दायर आरोप पत्र में 59 अयोग्य लोगों को सुनियोजित साजिश के तहत योग्य घोषित करते हुए 14 विषयों के सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्त कराने का आरोप लगाया है.
नाम विषयवार ब्योरा
जिंदर सिंह मुंडा हिंदी, रांची कॉलेज
सूचिता बारा महिला कॉलेज, चाईबासा
सुप्रभा टूटी केएस कॉलेज सरायकेला
भारती कुमारी हिंदी, जीएससी कॉलेज जमशेदपुर
अमिताभ भारती इकोनॉमिक्स, केओ कॉलेज गुमला
अंजु पुष्पा बा इकोनॉमिक्स, सिमडेगा कॉलेज
राघवेंद्र सिंह जीएलए कॉलेज डालटेनगंज
ममता केरकेट्टा अंग्रेजी, रांची महिला कॉलेज
भीम राम पॉलिटिकल साइंस, जीएलए कॉलेज
विनय कुमार सिंह केएस कॉलेज डालटेनगंज
अशोक कुमार सिंह इतिहास, विनोबा भावे विवि
राजेंद्र सिंह जीएलए कॉलेज डालटेनगंज
कांति कुमारी राम लखन सिंह यादव कॉलेज, रांची
अर्चना सिन्हा संस्कृत, जीएससी कॉलेज जमशेदपुर
शशि किरण एंथ्रोपोलोजी, रांची कॉलेज रांची
प्रदीप कुमार जंतु विज्ञान, जीएलए कॉलेज
ध्रुव नारायण सिंह गणित
शिल्पी बख्शी केमेस्ट्री
दीप नारायण सिंह फिजिक्स
मनीष कुमार दूबे जंतु विज्ञान
गीतांजली सिंह बॉटनी
स्निग्धा कुमारी बॉटनी
असीम अनुपम डीन कॉमर्स
गंगा नाथ झा एंथ्रोपोलॉजी
संतोष स्वरूप शांडिल्य संस्कृत
प्रीति कमल संस्कृत
राखी रानी हिंदी
राधा सिंह हिंदी
अरविंद कुमार झा अंग्रेजी
कृष्ण मुरारी सिंह अंग्रेजी
मंतोष कुमार पांडे अंग्रेजी
विजय आइंद अंग्रेजी
अनिता आलदा अंग्रेजी
मनीष दयाल अंग्रेजी
शत्रुघन कुमार पांडे इतिहास
सुरेश सिंह मुंडा इतिहास
सुरेंद्र कुमार इतिहास
रोज उरांव इतिहास
कामना राय इतिहास
विवेकानंद सिंह इतिहास
संजीव कुमार इतिहास
कमल किशोर सिंह इतिहास
शैलेंद्र कुमार सिंह इतिहास
ममता कुजूर इकोनॉमिक्स
अनमोल अमर बाबा इकोनॉमिक्स
गणेश कुमार राम इकोनॉमिक्स
सुमन कुमार इकोनॉमिक्स
हीरा लाल रविदास इकोनॉमिक्स
हरि प्रकाश झा पॉलिटिकल साइंस
प्रकाश चंद्र दास पॉलिटिकल साइंस
बालेश्वर राम पॉलिटिकल साइंस
अजय बहादुर सिंह पॉलिटिकल साइंस
राजेंद्र कुमार बड़ाइक पॉलिटिकल साइंस
जीतेंद्र हरिजन पॉलिटिकल साइंस
विनोद कुमार सिन्हा फिलॉस्फी
अविनाश कुमार फिलॉस्फी
सतीश कुमार सिंह फिलॉस्फी
मनोज कुमार तिवारी फिलॉस्फी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement