ePaper

विस चुनाव : जदयू, राजद व लोजपा तलाश रहे जमीन, झोंक रहे ताकत, इन सीटों पर है पार्टियों की नजर

Updated at : 21 Sep 2019 7:14 AM (IST)
विज्ञापन
विस चुनाव : जदयू, राजद व लोजपा तलाश रहे जमीन, झोंक रहे ताकत, इन सीटों पर है पार्टियों की नजर

रांची : झारखंड में होनेवाले विधानसभा चुनाव में छोटी पार्टियां राजनीतिक जमीन तलाश रही है़ जदयू, राजद और लोजपा होनेवाले चुनावी जंग में रोमांच बढ़ाने वाले है़ं ये दल अपने पुराने राजनीतिक गढ़ को दुरुस्त करने में जुटे है़ं वहीं, जातीय समीकरण से पैठ बढ़ाने की कोशिश हो रही है़ बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू […]

विज्ञापन
रांची : झारखंड में होनेवाले विधानसभा चुनाव में छोटी पार्टियां राजनीतिक जमीन तलाश रही है़ जदयू, राजद और लोजपा होनेवाले चुनावी जंग में रोमांच बढ़ाने वाले है़ं ये दल अपने पुराने राजनीतिक गढ़ को दुरुस्त करने में जुटे है़ं
वहीं, जातीय समीकरण से पैठ बढ़ाने की कोशिश हो रही है़ बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू नेता नीतीश कुमार की नजर राज्य में दर्जन भर से ज्यादा सीटों पर है़ पलामू, दक्षिणी छोटानागपुर और उत्तरी छोटानागपुर की उन सीटों पर, जहां परंपरागत आधार रहा है़ जातीय गोलबंदी के सहारे रास्ता आसान करने में जुटे है़ं जदयू राज्य भर के चुनिंदा विधानसभा में जनभावना यात्रा निकाल रही है़
राज्यसभा में पार्टी के नेता रामचंद्र प्रसाद सिंह इस यात्रा नेतृत्व कर रहे है़ं इधर, 20 सितंबर को पहुंचे लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान की नजर पलामू और संताल परगना की छह सीटों पर है़ लोजपा इसके सहारे एनडीए गठबंधन में सीटों की दावेदारी करेगी़ राजद नेता और बिहार में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव 23 सितंबर को झारखंड पहुंचेंगे़ संकल्प यात्रा पर निकलेंगे़ वह पहले भी झारखंड का दौरा कर चुनावी तैयारी के लिए कार्यकर्ताओं को जुटने का निर्देश दे चुके है़ं
यूपीए गठबंधन में राजद अपनी चुनावी सक्रियता बढ़ा कर 12 सीटों पर दावा करने की रणनीति में है़ राजद अपने पुराने गढ़ में राजनीतिक साख फिर से हासिल करने में जुटा है़ पलामू की सभी सीटों पर राजद की नजर है़ इसके साथ संताल परगना के देवघर और गोड्डा में फिर से राजनीतिक पैठ बनाने की कोशिश होगी.
जदयू
राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा लेने के लिए झारखंड पर नजर : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झारखंड को फोकस किया है़ एनडीए के गठबंधन के बाहर चुनाव लड़ेंगे़ झारखंड में चार सीटें जीतते हैं, तो राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल सकता है़ मामला वोट प्रतिशत का भी है़
ताकत : प्रशांत किशोर जैसे चुनावी रणनीतिकार, ग्रास रूट पर राजनीतिक पैठ बनाने का अनुभव, नीतीश कुमार की छवि, जदयू नेता रामचंद्र प्रसाद, अरुण सिंह, रामसेवक सिंह, सालखन मुर्मू, प्रवीण सिंह जैसे नेता गोलबंदी में जुटे़
इन सीटों पर है नजर : लोहरदगा, मनिका, लातेहार, गढ़वा, भवनाथपुर, छत्तरपुर, पांकी, हुसैनाबाद, विश्रामपुर, तमाड़, बड़कागांव, रामगढ़, मांडू, कोडरमा, बरकट्ठा़
राजद
पलामू-संताल की सीटों पर साख लौटाना चाहते हैं
ताकत : पलामू, संताल की कुछ सीटों पर पुराना पैठ रहा है़ इन सीटों पर उम्मीदवार जीतते रहे है़ं पलामू प्रमंडल की लगभग सीटों पर कभी ना कभी राजद का प्रतिनिधित्व रहा है, जातीय समीकरण फैक्टर बनते रहे है़ं
इन सीटों पर है नजर : गढ़वा, लातेहार, मनिका, हुसैनाबाद, विश्रामपुर, पांकी, भवनाथपुर, चतरा, देवघर, गोड्डा, दुमका, जमुआ, गांडेय.
लोजपा
एनडीए के अंदर ताकत बढ़ाने की चुनौती
ताकत : पलामू सहित राज्य की अलग-अलग सीटों पर जातीय समीकरण का भरोसा, चिराग को आगे कर युवा पीढ़ी में जगह बनाने की कोशिश
इन सीटों पर है नजर : नाला, जरमुंडी, हुसैनाबाद, बड़कागांव, पौड़ेयाहाट और लातेहार .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola