भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, रविशंकर व सुशील मोदी कल पहुंचेंगे रांची, आज आयेंगे ओम माथुर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रांची: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 18 सितंबर को झारखंड पहुंचेंगे़ वह जामताड़ा में जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत करेंगे़श्री शाह जामताड़ा में जनसभा को भी संबोधित करेंगे़ गृहमंत्री श्री शाह के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था की जा रही है़ राजधानी से लेकर जामताड़ा तक सुरक्षा के पुख्ता […]
विज्ञापन
रांची: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 18 सितंबर को झारखंड पहुंचेंगे़ वह जामताड़ा में जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत करेंगे़श्री शाह जामताड़ा में जनसभा को भी संबोधित करेंगे़ गृहमंत्री श्री शाह के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था की जा रही है़ राजधानी से लेकर जामताड़ा तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है़ं
श्री शाह के आलावा केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी भी रांची पहुंचेंगे़ केंद्रीय मंत्री श्री प्रसाद बीआइटी में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे़ इधर पार्टी ने 17 सितंबर नरेंद्र मोदी के जन्म दिन से सेवा सप्ताह के रूप में मानने का निर्णय लिया है़ पार्टी इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है़ सेवा सप्ताह कार्यक्रम की शुरुआत विधानसभा के चुनाव प्रभारी ओपी माथुर करेंगे़ श्री माथुर मंगलवार को रांची पहुंचेंगे़
मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जगन्नाथ मंदिर धुर्वा के समीप स्वच्छता कार्यक्रम चलाया जायेगा़ श्री माथुर इसमें शामिल होंगे़ इस कार्यक्रम में प्लास्टिक थैला का उपयोग नहीं करने की शपथ दिलायी जायेगी़ विधानसभा प्रभारी इसके बाद रक्तदान कार्यक्रम और सदर अस्पताल में ओ बी सी मोर्चा द्वारा मरीज़ों के बीच फल वितरण कार्यक्रम भी शामिल होंगे़ इधर विधानसभा चुनाव के सह-प्रभारी नंद किशोर यादव झारखंड पहुंच चुके है़ं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










