झारखंड विधानसभा चुनाव: 18 को जामताड़ा से चुनावी बिगुल फूकेंगे अमित शाह
Updated at : 12 Sep 2019 8:13 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत भाजपा संताल परगना से करेगी़ 18 सितंबर को जामताड़ा से राष्ट्रीय अध्यक्ष व गृहमंत्री अमित शाह जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत कर चुनावी बिगुल फूकेंगे. इस मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे़. मुख्यमंत्री संताल परगना में तीन दिनों तक कैंप करेंगे़ उसी […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत भाजपा संताल परगना से करेगी़ 18 सितंबर को जामताड़ा से राष्ट्रीय अध्यक्ष व गृहमंत्री अमित शाह जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत कर चुनावी बिगुल फूकेंगे.
इस मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे़. मुख्यमंत्री संताल परगना में तीन दिनों तक कैंप करेंगे़ उसी दिन मुख्यमंत्री श्री दास जामताड़ा के बाद नाला और दुमका में जनसभा को संबोधित करेंगे़. 19 सितंबर को यात्रा शिकारीपाड़ा, महेशपुर और पाकुड़ पहुंचेगी.
तीसरे दिन लिट्टीपाड़ा, बरहेट और बोरियो पहुंचेगी़
इसके बाद जनआशीर्वाद यात्रा गोड्डा और देवघर पहुंचेगी. प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि जन आशीर्वाद यात्रा पहले 15 सितंबर से शुरू होनेवाली थी़, लेकिन गृहमंत्री श्री शाह की सहमति मिलने के बाद तिथि बढ़ायी गयी है़.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




