पूर्व मंत्री के लेटर पैड के फर्जी इस्तेमाल मामले का अनुसंधान करेगा सीआइडी

Updated at : 01 Sep 2019 1:50 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व मंत्री के लेटर पैड के फर्जी इस्तेमाल मामले का अनुसंधान करेगा सीआइडी

रांची : पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी के लेटर पैड के फर्जी इस्तेमाल को लेकर दर्ज केस का अनुसंधान अब सीआइडी करेगा. केस का अनुसंधान सीआइडी से कराने की अनुशंसा रांची रेंज डीआइजी एवी होमकर ने पुलिस मुख्यालय से की थी. इसके आधार पर डीजीपी केएन चौबे ने आदेश जारी कर दिया है. डीजीपी ने लिखा […]

विज्ञापन

रांची : पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी के लेटर पैड के फर्जी इस्तेमाल को लेकर दर्ज केस का अनुसंधान अब सीआइडी करेगा. केस का अनुसंधान सीआइडी से कराने की अनुशंसा रांची रेंज डीआइजी एवी होमकर ने पुलिस मुख्यालय से की थी. इसके आधार पर डीजीपी केएन चौबे ने आदेश जारी कर दिया है. डीजीपी ने लिखा है कि केस में पलामू व दिल्ली जाकर अनुसंधान करने की आवश्यकता है. इसलिए सीआइडी इस मामले की तत्काल जांच शुरू करे.

उल्लेखनीय है कि केएन त्रिपाठी की शिकायत पर 16 जनवरी 2019 को कोतवाली थाना में विजय तिवारी, अजय तिवारी, संजय तिवारी और आलोक तिवारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया था. केस में उन्होंने चारों पर उनके लेटरपैड का फर्जी तरीके से गलत उपयोग करने और फर्जी हस्ताक्षर करने के अलावा मानहानि का आरोप लगाया था. प्राथमिकी में केएन त्रिपाठी ने लिखा था कि 15 जनवरी को उन्हें पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी जोशी के पास से आया हुआ एक पत्र मिला.
तब उन्हें पता चला कि उक्त आरोपियों ने उनके लेटरपैड का दुरुपयोग किया है. पत्र में केएन त्रिपाठी का फर्जी हस्ताक्षर भी स्कैन कर डाल दिया गया था. इसके बाद यह पत्र राहुल गांधी, सोनिया गांधी और पार्टी के बड़े नेताओं, सांसद सहित अन्य लोगों को भेजा गया था. पत्र में केएन त्रिपाठी के पार्टी छोड़ने की बात लिखी हुई थी. पत्र में कई अन्य बातों का भी उल्लेख था.
डीआइजी एवी होमकर की अनुशंसा पर डीजीपी ने दिया सीआइडी से अनुसंधान कराने का आदेश
पूर्व मंत्री ने उनके लेटर पैड का गलत इस्तेमाल करने के आरोप में कोतवाली थाना में दर्ज कराया था मामला, चार लोगों को बनाया गया था आरोपी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola