ePaper

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अरुण जेटली के निधन पर शोक जताया

Updated at : 24 Aug 2019 4:21 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अरुण जेटली के निधन पर शोक जताया

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर संवेदना व्यक्त की है. झामुमो सुप्रीमो एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है. दिशोम गुरु ने अपने शोक संदेश में कहा है, ‘अरुण जेटली के निधन […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर संवेदना व्यक्त की है. झामुमो सुप्रीमो एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है.

दिशोम गुरु ने अपने शोक संदेश में कहा है, ‘अरुण जेटली के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट करता हूं. छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे अरुण जेटली प्रखर वक्ता और कुशल राजनीतिज्ञ थे.’ उन्होंने आगे कहा कि दुःख की इस घड़ी में ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनके प्रियजनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें.

वहीं, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि अरुण जेटली हमारे देश के एक प्रखर राजनेता एवं प्रख्यात वकील के रूप में जाने जाते थे. उनके निधन से राजनीति के क्षेत्र के साथ-साथ बौद्धिक क्षेत्र में जो उनकी पहचान थी, वह देश के इतिहास में सदैव बना रहेगा. हेमंत सोरेन ने अपनी और पूरी पार्टी की ओर से अरुण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola