झारखंड के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, 6 जून तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज
Published by : Priya Gupta Updated At : 01 Jun 2026 7:32 AM
झारखंड मौसम सांकेतिक तस्वीर (AI Image)
Jharkhand Weather News: झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है और अगले कुछ दिनों तक बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
Jharkhand Weather News: झारखंड में अगले एक सप्ताह तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के रांची मौसम केंद्र ने राजधानी समेत राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश और तेज हवा का पूर्वानुमान किया है. मौसम विभाग के अनुसार, 1 से 6 जून तक राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे. साथ ही कई जगहों पर बारिश हो सकती है.
झारखंड में गरज-चमक और तेज हवा
झारखंड के अधिकांश हिस्सों में गरज, चमक और तेज हवा चलने का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है. इस दौरान राजधानी रांची समेत राज्य के अधिसंख्य जिलों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेसि के आसपास रहने का अनुमान है.
लोगों से अपील
राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में 2 जून से आंशिक रूप से बादल छाये रहने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने और वज्रपात के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है.
डालटनगंज रहा सबसे गर्म, पारा 39.2 डिग्री
रविवार को डालटनगंज का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, रांची का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री, जमशेदपुर का 34.4 डिग्री, बोकारो का 35.5 डिग्री और देवघर का 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. रांची का न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा.
यह भी पढ़ें: HDFC और SBI कार्ड ब्लॉक होने का झांसा देकर उड़ाते थे पैसे, जामताड़ा से 3 साइबर अपराधी गिरफ्तारी
यह भी पढ़ें: बोकारो: पड़ोसियों के साथ खूनी संघर्ष मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, मारपीट में महिला की हो गई थी मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










