रांची़ : सदर अस्पताल गोड्डा को कायाकल्प पुरस्कार मिलेगा

Updated at : 23 Aug 2019 9:12 AM (IST)
विज्ञापन
रांची़ : सदर अस्पताल गोड्डा को कायाकल्प पुरस्कार मिलेगा

रांची़ : सदर अस्पताल गोड्डा का चयन राज्य स्तरीय कायाकल्प पुरस्कार (2018-19) के लिए हुआ है. वहीं सीएचसी गांडेय (गिरिडीह) व 15 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को भी यह पुरस्कार मिलेगा. सीएचसी चुरचू (हजारीबाग) को रनर अप घोषित किया गया है. स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी 27 अगस्त को आइपीएच सभागार, नामकुम में संबंधित चिकित्सा पदाधिकारियों […]

विज्ञापन
रांची़ : सदर अस्पताल गोड्डा का चयन राज्य स्तरीय कायाकल्प पुरस्कार (2018-19) के लिए हुआ है. वहीं सीएचसी गांडेय (गिरिडीह) व 15 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को भी यह पुरस्कार मिलेगा. सीएचसी चुरचू (हजारीबाग) को रनर अप घोषित किया गया है. स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी 27 अगस्त को आइपीएच सभागार, नामकुम में संबंधित चिकित्सा पदाधिकारियों को यह पुरस्कार देंगे. यह पुरस्कार संबंधित अस्पतालों या स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सुविधा व स्वच्छता सहित अन्य पैमाने के आधार पर दिया जाता है. गुणवत्ता कोषांग की रिपोर्ट के आधार पर राज्य स्तरीय कमेटी पुरस्कार के लिए अस्पतालों का चयन करती है.
कायाकल्प पुरस्कार वाले ये हैं पीएचसी
लावालौंग (चतरा), बाघमारा (देवघर), हल्दीपोखर (पू.सिंहभूम), डंडा (गढ़वा), भंडरो (गिरिडीह), डमरूहाट (गोड्डा), फोरी (गुमला), चंपाडीह (हजारीबाग), नावागढ़ (लातेहार), शहरग्राम (पाकुड़), चैनगढ़ा (रामगढ़), गोविंदपुर (सरायकेला), कोटलपोखर (साहेबगंज), लचरागढ़ (सिमडेगा) व जराइकेला (पू.सिंहभूम).
सांत्वना पुरस्कार वाले सदर अस्पताल
सदर अस्पताल पू.सिंहभूम, सदर अस्पताल गुमला, सदर अस्पताल देवघर तथा सदर अस्पताल रांची का चयन सांत्वना पुरस्कार के लिए हुआ है.
सांत्वना पुरस्कार वाले सीएचसी
मनोहरपुर (प.सिंहभूम), चाकुलिया (पू.सिंहभूम), नामकुम (रांची) व सुंदरपहाड़ी (गोड्डा).
सांत्वना पुरस्कार वाले ये
हैं पीएचसी
डनरे (गोड्डा), राजाभिट्ठा (गोड्डा), फूलभागंगा (साहेबगंज) व सेवई (सिमडेगा).
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola