भाजपा की राष्ट्रवाद की राजनीति पर बढ़ रहा है लोगों का विश्वास : गिलुवा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Aug 2019 1:36 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि देश में भाजपा की राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति पर लगातार लोगों का विश्वास बढ़ रहा है़ पार्टी ने अपने नीतियों और कार्यक्रमों के आधार पर यह जनसमर्थन हासिल किया है़ विपक्ष आज मुद्दाविहीन और नेतृत्व विहीन हो गया है़ श्री गिलुवा रविवार को […]
विज्ञापन
रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि देश में भाजपा की राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति पर लगातार लोगों का विश्वास बढ़ रहा है़ पार्टी ने अपने नीतियों और कार्यक्रमों के आधार पर यह जनसमर्थन हासिल किया है़
विपक्ष आज मुद्दाविहीन और नेतृत्व विहीन हो गया है़ श्री गिलुवा रविवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में बोल रहे थे़ मौके पर हजारीबाग के समाजसेवी और निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़नेवाले प्रदीप प्रसाद समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए़ रिम्स के पूर्व अधीक्षक एसके चौधरी ने भी सदस्यता ली़
मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि भाजपा ही पार्टी है, बाकि सब चौपाटी है़ उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि 70 दिनों में पार्टी एक अध्यक्ष नहीं खोज सकी़ गांधी परिवार के दलदल से कांग्रेस पार्टी उबर नहीं पा रही है़ वहां एक ही कुर्सी है, जिस पर कभी मां बैठती है, कभी बेटा़
भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है़ मौके पर विधायक मनीष जायसवाल व महामंत्री दीपक प्रकाश ने भी विचार रखे. प्रदीप साहू ने कहा कि नरेंद्र मोदी और रघुवर दास के नेतृत्व में चल रहे देश और प्रदेश के सेवा कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है़
डॉ एसके चौधरी ने कहा कि देश की सच्ची सेवा भाजपा कार्यकर्ता के रूप में ही की जा सकती है़ प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू ने संचालन किया. हजारीबाग के जिला परिषद के सदस्य और कई पंचायतों के मुखिया ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की़ 25 से अधिक मुखिया ने भाजपा का दामन थामा़
हजारीबाग के प्रदीप प्रसाद व रिम्स के पूर्व अधीक्षक एसके चौधरी भाजपा में हुए शामिल
भाजपा ही पार्टी है, बाकी सब चौपाटी है, 70 दिनों में अध्यक्ष नहीं खोज पाते : सीपी सिंह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










