150 महिलाओं की हुई निःशुल्क जांच
Author Jitendra
Updated:
विज्ञापन

दर्स डे पर आत्मनम फाउंडेशन ने महिलाओं व बच्चों के लिए ”एनीमिया निवारण एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर” लगाया.
विज्ञापन
अनगड़ा.
मदर्स डे पर आत्मनम फाउंडेशन ने महिलाओं व बच्चों के लिए ””एनीमिया निवारण एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर”” लगाया. जिसमें करीब 150 महिलाओं की नि:शुल्क रक्त जांच कर उन्हें आयरन, फोलिक एसिड व विटामिन आदि की दवाइयां दी गयी. साथ ही पौष्टिक आहार के प्रति भी जागरूक किया गया. हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ कुशाग्र महनसरिया ने बताया कि खून की कमी से हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. डॉ ओपी महनसरिया ने कुपोषण पर चर्चा की. कहा कि हरी सब्जियां व काले खाद्यान्न का सेवन प्रचुर मात्रा में करें. वहीं डॉ शालिनी भारद्वाज ने बचाव के लिए दैनिक आहार में हरी साग-सब्जियों व दाल को शामिल करने की सलाह दी. बताया गया कि कि झारखंड में 65-70% महिलाओं व बच्चों में एनीमिया की शिकायत पायी जाती है. इस दौरान समाजसेवा के लिए बसंत पाहन, कमलनाथ मुंडा व दिलीप बेदिया को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में फाउंडेशन के सचिव सुनील गुप्ता, मनोज मारू, राजीव कुमार, प्रशांतो मुखर्जी आदि उपस्थित थे.मदर्स डे पर आत्मनम फाउंडेशन का स्वास्थ्य शिविरप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










