ePaper

Jharkhand : रिम्स में लालू यादव से मिले झामुमो सुप्रीमो हेमंत सोरेन

Updated at : 10 Aug 2019 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand : रिम्स में लालू यादव से मिले झामुमो सुप्रीमो हेमंत सोरेन

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव से शनिवार को रिम्स जाकर भेंट की. झारखंड की मुख्य विपक्षी पार्टी के सबसे बड़े नेता, जो विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी हैं, ने इस वर्ष के अंत में झारखंड में होने वाले […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव से शनिवार को रिम्स जाकर भेंट की. झारखंड की मुख्य विपक्षी पार्टी के सबसे बड़े नेता, जो विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी हैं, ने इस वर्ष के अंत में झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू से चर्चा की.

अविभाजित बिहार के सबसे बड़े चारा घोटाला के कई मामलों में सजा पा चुके लालू प्रसाद यादव झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) में सजा भुगत रहे हैं. शनिवार को उनसे मुलाकात का दिन होता है. आज हेमंत सोरेन के अलावा विधायक ललित यादव और राजद के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार ने भी लालू से मुलाकात की.

हाल-फिलहाल में लालू यादव से कई बड़े नेताओं ने मुलाकात की है. इनमें झारखंड के कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय, कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा, शरद यादव, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी, शकील अहमद, उपेंद्र कुशवाहा व अन्य शामिल हैं. उल्लेखनीय है कि रिम्स में भर्ती लालू प्रसाद यादव को अनियंत्रित डायबिटीज, उच्च रक्तचाप के अलावा दिल की बीमारी, क्रॉनिक किडनी डिजीज (स्टेज थ्री), फैटी लीवर, पेरियेनल इन्फेक्शन, हाइपर यूरिसिमिया, किडनी स्टाेन, फैटी हेपेटाइटिस और प्रोस्टेट की समस्या से पीड़ित हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola