जमशेदपुर के इंस्पेक्टर के पास करोड़ों की संपत्ति का मामला इडी के पास पहुंचा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Aug 2019 9:01 AM

विज्ञापन

रांची : जमशेदपुर के साकची थाना में पदस्थापित इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह के करोड़ों की संपत्ति होने से संबंधित शिकायत इडी को मिली है. मामले में इडी के सहायक निदेशक ने डीजीपी को पत्र लिख कर कार्रवाई का अनुरोध किया है. मनी लाउड्रिंग से संबंधित बिंदु पर इडी ने पुलिस मुख्यालय से जानकारी मांगी है. […]

विज्ञापन
रांची : जमशेदपुर के साकची थाना में पदस्थापित इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह के करोड़ों की संपत्ति होने से संबंधित शिकायत इडी को मिली है. मामले में इडी के सहायक निदेशक ने डीजीपी को पत्र लिख कर कार्रवाई का अनुरोध किया है. मनी लाउड्रिंग से संबंधित बिंदु पर इडी ने पुलिस मुख्यालय से जानकारी मांगी है. शिकायत में उल्लेख है कि राजीव सिंह के पास जमशेदपुर में कम से कम छह फ्लैट हैं. प्रति फ्लैट की कीमत करीब एक करोड़ रुपये है.
इसमें न्यू बाराद्वारी में करोड़ों की लागत से 2400 स्कवॉयर फीट में बनवाया गया एक फ्लैट भी शामिल है. धालभूम रोड साकची के क्रिस्टल अपार्टमेंट में तीन बीएचके के दाे-दो फ्लैट राजीव सिंह ने बेनामी खरीदा है. उनकी कुल संपत्ति का मूल्य करीब 20 करोड़ रुपये होने का अनुमान लगाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola