झामुमो की 14 सीटों पर नहीं बची महागठबंधन की साख
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 May 2019 2:45 AM
रांची : लोकसभा चुनाव में झामुमो के कब्जे वाली विधानसभा सीट पर भी मोदी लहर चली. विधानसभा में झामुमो के पास 19 सीटें है़ं . फिलहाल मांडू से चुनाव जीते जयप्रकाश भाई पटेल बागी हो गये है़ं. झामुमो 19 में से महज पांच विधानसभा सीटों पर ही एनडीए के प्रत्याशी से आगे रहा़. झामुमो के […]
रांची : लोकसभा चुनाव में झामुमो के कब्जे वाली विधानसभा सीट पर भी मोदी लहर चली. विधानसभा में झामुमो के पास 19 सीटें है़ं . फिलहाल मांडू से चुनाव जीते जयप्रकाश भाई पटेल बागी हो गये है़ं. झामुमो 19 में से महज पांच विधानसभा सीटों पर ही एनडीए के प्रत्याशी से आगे रहा़. झामुमो के कब्जे वाली 19 विधानसभा सीटों वाले संसदीय क्षेत्र में झामुमो और कांग्रेस के ही उम्मीदवार थे़. संतालपरगना की दो लोकसभा सीटों पर खुद झामुमो लड़ रहा था, वहीं कोल्हान की विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की गीता कोड़ा उम्मीदवार थी़ .
- झामुमो की मात्र पांच सीटों पर महागठबंधन को मिली बढ़त, संतालपरगना की सभी छह विधानसभा सीट में से पांच में झामुमो पिछड़ा
- हेमंत की सीट पर भी भाजपा को 12 हजार से ज्यादा की लीड, कोल्हान में अपनी तीन विधानसभा सीटों पर झामुमो ने कांग्रेस को लीड दिलाया
- दीपक बिरुआ की सीट चाईबासा में मिली महागठबंधन को 54 हजार से सबसे बड़ी बढ़त
- मांडू में झामुमो एक लाख से भी ज्यादा वोट से पीछे रहा, अपनी डुमरी सीट भी नहीं बचा पाये जगन्नाथ महतो, 30 हजार से ज्यादा वोटों से पिछड़े
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










