हिंदपीढ़ी के एक बूथ पर संजय सेठ को एक भी मत नहीं, तो मारवाड़ी कॉलेज के एक बूथ पर सुबोधकांत को मात्र नौ वोट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 May 2019 12:31 AM
रांची : रांची लोकसभा चुनाव में भाजपा के विजयी प्रत्याशी संजय सेठ को रांची विधानसभा क्षेत्र में एक लाख से ज्यादा वोट मिले. वह कांग्रेस प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय से लगभग 30 हजार वोट से आगे रहे. वहीं श्री सेठ को हिंदपीढ़ी के एक बूथ पर एक भी मत नहीं मिला. चुनाव आयोग की ओर से […]
रांची : रांची लोकसभा चुनाव में भाजपा के विजयी प्रत्याशी संजय सेठ को रांची विधानसभा क्षेत्र में एक लाख से ज्यादा वोट मिले. वह कांग्रेस प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय से लगभग 30 हजार वोट से आगे रहे. वहीं श्री सेठ को हिंदपीढ़ी के एक बूथ पर एक भी मत नहीं मिला. चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक भाजपा प्रत्याशी श्री सेठ को उर्दू मध्य विद्यालय हिंदपीढ़ी (बूथ संख्या 182) पर एक भी मत नहीं मिला है.
श्री सेठ को रांची लोकसभा क्षेत्र के पांच बूथों पर 10 से भी कम मत मिले. वहीं कांग्रेस प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय को मारवाड़ी कॉलेज के एक बूथ पर मात्र नौ वोट मिले़ भाजपा से बागी निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले रामटहल चौधरी को रांची विधानसभा क्षेत्र में मात्र 635 वोट मिले.
- रांची लोकसभा अंतर्गत रांची विधानसभा क्षेत्र में मिले वोटों का लेखा-जोखा
- रांची विधानसभा में रामटहल काे मिले 635 वाेट
- सांसद रामटहल चौधरी समेत शेष प्रत्याशियाें की जमानत हाे गयी जब्त
- रांची लोकसभा क्षेत्र से इस बार कुल 21 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










