आजसू का बढ़ा ग्राफ, विधानसभा चुनाव में मिलेगा माइलेज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 May 2019 12:12 AM
रांची : लोकसभा चुनाव से आजसू का ग्राफ बढ़ गया है. लोकसभा चुनाव के दौरान एनडीए में आजसू को एक सीट मिली थी. चंद्र प्रकाश चौधरी ने गिरिडीह लोकसभा सीट से जीत दर्ज कर पार्टी का कद बढ़ाया है. पहली बार आजसू का कोई नेता लोकसभा पहुंचा है. अब आजसू पार्टी की आवाज लोकसभा में […]
रांची : लोकसभा चुनाव से आजसू का ग्राफ बढ़ गया है. लोकसभा चुनाव के दौरान एनडीए में आजसू को एक सीट मिली थी. चंद्र प्रकाश चौधरी ने गिरिडीह लोकसभा सीट से जीत दर्ज कर पार्टी का कद बढ़ाया है. पहली बार आजसू का कोई नेता लोकसभा पहुंचा है. अब आजसू पार्टी की आवाज लोकसभा में भी बुलंद होगी. चंद्र प्रकाश चौधरी के लोकसभा जाने के बाद आजसू कोटे से एक मंत्री का पद रिक्त हो जायेगा. ऐसे में किसी नये चेहरे को रघुवर कैबिनेट में जगह मिल सकती है.
- आजसू के दूसरे विधायक को मिल सकती है रघुवर कैबिनेट में जगह
- टुंडी विधायक राज किशोर महतो व जुगसलाई विधायक रामचंद्र सहिस दौड़ में आगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










