हाइटेंशन समेत बीएसआइडीसी की 25 फैक्ट्रियों का मूल्यांकन शुरू

रांची : झारखंड अलग राज्य गठन के समय से हाइटेंशन फैक्ट्री, इइएफ समेत बीएसआइडीसी के अधीन सभी 25 इकाइयों की परिसंपत्तियों का अब संयुक्त कमेटी द्वारा मूल्यांकन कार्य शुरू कर दिया गया है. आयकर विभाग द्वारा नियुक्त वैल्यूर द्वारा मूल्यांकन कार्य किया जा रहा है. पहले चरण में वैल्यूर द्वारा बिहार स्थित इकाइयों का मूल्यांकन […]
रांची : झारखंड अलग राज्य गठन के समय से हाइटेंशन फैक्ट्री, इइएफ समेत बीएसआइडीसी के अधीन सभी 25 इकाइयों की परिसंपत्तियों का अब संयुक्त कमेटी द्वारा मूल्यांकन कार्य शुरू कर दिया गया है. आयकर विभाग द्वारा नियुक्त वैल्यूर द्वारा मूल्यांकन कार्य किया जा रहा है. पहले चरण में वैल्यूर द्वारा बिहार स्थित इकाइयों का मूल्यांकन किया गया. अब टाटीसिलवे और नामकुम स्थित इकाइयों का मूल्यांकन हो चुका है. केवल सिंदरी स्थित खाद कारखाना का मूल्यांकन नहीं हो सका है. बताया गया कि इसका मूल्यांकन होते ही झारखंड सरकार को रिपोर्ट सौंप दी जायेगी.
- हाइ टेंशन इंस्यूलेटर फैक्ट्री नामकुम रांची
- इइएफ, टाटीसिलवे रांची
- मैलाबल कॉस्ट आयरन फैक्ट्री नामकुम रांची
- स्वर्णरेखा वाच फैक्ट्री नामकुम, रांची
- बिहार सुपरफॉस्फेट फैक्ट्री, सिंदरी धनबाद
- एनपीके ग्रेन्यूलेशन प्लांट सिंदरी धनबाद
- नालंदा सेरामिक्स गेतलसूद रांची
- प्रभात फैब्रिकेशन लिमिटेड जमशेदपुर
- एक्सले टेक्नोलॉजी लिमिटेड, रांची
- रंजन केमिकल लिमिटेड
- भगवती अॉक्सीजन लिमिटेड घाटशिला
- बिहार फाउंड्री एंड कॉस्टिंग लिमिटेड, रांची
- बिहार कॉस्टिक एंड केमिकल लिमिटेड गढ़वा रोड
- मगध स्पन पाइप लिमिटेड, हिरोडीह कोडरमा
- बिहार स्पंज आयरन लिमिटेड, चांडिल सरायकेला
- बिहार एयर प्रोडक्ट्स लिमिटेड, जमशेदपुर
- मिहिजाम वनस्पति लिमिटेड, चित्तरंजन, जामताड़ा
- बिहार गैसेस लिमिटेड, जसीडीह, देवघर
- राजहंस स्टील लिमिटेड, धनबाद
- कुमारडडूबी मेटल कॉस्टिंग एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड, धनबाद
- बिहार ट्रांसमिशन लिमिटेड, जसीडीह, देवघर
- प्रोग्रेसिव सीमेंट लिमिटेड, जसीडीह, देवघर
- मयूरलाइम प्रोडक्ट्स लिमिटेड, पतरातू, रामगढ़
- बिहार सॉल्वेंट एंड केमिकल लिमिटेड, लातेहार
- इंडियन कलर शीट लिमिटेड, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




