डायरिया की रोकथाम के लिए पखवाड़ा 28 मई से
Updated at : 25 May 2019 1:34 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : पांच वर्ष तक उम्र वाले बच्चों को डायरिया से होने वाली मौत से बचाने के लिए अोआरएस का पैकेट व जिंक टैबलेट बंटेगा. इसके लिए 28 मई से आठ जून तक सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा का आयोजन राज्य भर में होगा. इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की करीब 40 हजार सहिया घर-घर जाकर घोल […]
विज्ञापन
रांची : पांच वर्ष तक उम्र वाले बच्चों को डायरिया से होने वाली मौत से बचाने के लिए अोआरएस का पैकेट व जिंक टैबलेट बंटेगा. इसके लिए 28 मई से आठ जून तक सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा का आयोजन राज्य भर में होगा.
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की करीब 40 हजार सहिया घर-घर जाकर घोल व टैबलेट वितरित करेंगी. विभाग की 5638 एएनएम भी इन्हें सहयोग करेंगी. निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य डॉ राजेंद्र पासवान, शिशु स्वास्थ्य कोषांग प्रभारी डॉ एमइ अशरफ तथा कोषांग के चिकित्सक डॉ अजीत कुमार ने सूचना भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के जरिये सरकार ने राज्य भर के 35.69 लाख बच्चों को कवर करने का लक्ष्य बनाया है. डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा के दौरान वैसे घरों में जहां पांच वर्ष तक की उम्र के बच्चे हैं, सहिया अोआरएस का 45 लाख पैकेट व 97 लाख जिंक टैबलेट वितरित करेगी.
इससे किसी बच्चे को डायरिया होने पर उसे तुरंत अोआरएस का घोल व टैबलेट 14 दिनों तक दिया जा सकेगा. सहिया व एएनएम माताअों को यह भी बतायेगी कि घोल कैसे तैयार करना है. डायरिया संबंधी जागरूकता के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका व सहायिका की मदद से अोआरएस-जिंक कॉर्नर का संचालन होगा. वहां बताया जायेगा कि स्तनपान से डायरिया का खतरा कम होता है.
डायरिया से बच्चों की हो रही मौतें चिंता का विषय
एसआरएस 2016 व ग्लोबल बर्डेन अॉफ डिजीज की रिपोर्ट के मुताबिक पांच वर्ष तक के बच्चों की होनेवाली कुल मौत का 10 फीसदी डायरिया या डायरिया जनित बीमारी से होता है. इधर, झारखंड में हर साल इस उम्र वर्ग के करीब 30 हजार बच्चों की मौत होती है. इस तरह झारखंड में प्रति वर्ष तीन हजार बच्चों की मौत का कारण है डायरिया. हालांक झारखंड में बाल मृत्यु दर (सीएमआर) घट रही है. वर्ष 2011 में यह 54 प्रति हजार थी, जो वर्ष 2016 में घट कर 33 प्रति हजार हो गयी है. डायरिया से मौत को लेकर सरकार काफी चिंितत है और इसे कम करने के िलए लगातार प्रयास हो रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




