लोकसभा चुनाव 2019 : झारखंड में चौथे चरण के चुनाव में 5 महिला समेत 42 प्रत्याशी मैदान में

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 May 2019 9:50 PM

विज्ञापन

रांची : 19 मई को राजमहल (एसटी), दुमका (एसटी) और गोड्डा लोकसभा सीट के लिए चुनाव होगा. झारखंड के तीसरे चरण में इन चार सीटों के लिए कुल 42 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. इसमें 37 पुरुष और 5 महिला प्रत्याशी हैं. इनमें राजमहल सीट से 14, दुमका से 15 और गोड्डा सीट से 13 […]

विज्ञापन

रांची : 19 मई को राजमहल (एसटी), दुमका (एसटी) और गोड्डा लोकसभा सीट के लिए चुनाव होगा. झारखंड के तीसरे चरण में इन चार सीटों के लिए कुल 42 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. इसमें 37 पुरुष और 5 महिला प्रत्याशी हैं. इनमें राजमहल सीट से 14, दुमका से 15 और गोड्डा सीट से 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल खियांग्ते ने आज संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इन तीन सीटों के लिए एआईटीसी के 2, बहुजन समाज पार्टी के 3, भारतीय जनता पार्टी के 3, भाकपा के 1, सीपीआई (एम) के 1 झारखंड मुक्ति मोर्चा के 2 और झारखंड विकास मोर्चा (पी) के 1 के अलावा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल (मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय राजनीतिक दलों के अलावा) के 8 और 21 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं.

ज्ञात हो कि 2014 के आमचुनाव में इन तीन सीटों के लिए कुल 41 प्रत्याशियों ने चुनाव में किस्‍मत आजमाया था. इस तरह 2014 की तुलना में 2019 में 1 प्रत्याशी ज्यादा चुनाव मैदान में खड़ा है.

राजमहल लोकसभा सीट

क्रम – प्रत्याशी का नाम – राजनीतिक दल

1. – गोपीन सोरेन – मार्क्सवादी कम्यूनिस्‍ट पार्टी

2. – वैद्धनाथ पहाड़िया – बहुजन समाज पार्टी

3. – मोनिका किस्‍कू – ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस

4. – विजय कुमार हांसदा – झारखंड मुक्ति मोर्चा

5. – हेमलाल मुर्मू – भारतीय जनता पार्टी

6. – नीरज हेंब्रम – ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक

7. – महाशय टुडू – हिंदुस्तान निर्माण दल

8. – मेरीनिशा हांसदा – बहुजन मुक्ति पार्टी

9. – मंडल हांसदा – निर्दलीय

10. – क्रस्टिोफर मुर्मू – निर्दलीय

11. – बर्नाड हेंब्रम – निर्दलीय

12. – महेश पहाड़िया – निर्दलीय

13. – मंगल मरांडी – निर्दलीय

14. – महेंद्र हांसदा – निर्दलीय

दुमका लोकसभा सीट

क्रम – प्रत्याशी का नाम – राजनीतिक दल

1. शिबू सोरेन – झारखंड मुक्ति मोर्चा

2. सुनील सोरेन – भारतीय जनता पार्टी

3. सेनापति मुर्मू – सीपीआई

4. सतीश सोरेन – झारखंड पीपुल्स पार्टी

5. अर्जुन पुजहर – ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस

6. स्टीफन बेसरा – बहुजन समाज पार्टी

7. मोहरिल मुर्मू – निर्दलीय

8. बाघराई सोरेन – निर्दलीय

9. रसका सोरेन – निर्दलीय

10. रमेश टुडू – निर्दलीय

11. डॉ श्रीलाल किस्‍कू – निर्दलीय

11. ठकरुण सोरन – निर्दलीय

13. राजेश बेसरा – निर्दलीय

14. प्रोबिना मुर्मू – निर्दलीय

15. सामुएल टुडू – निर्दलीय

गोड्डा लोकसभा सीट

क्रम – प्रत्याशी का नाम – राजनीतिक दल

1. प्रदीप यादव – झारखंड विकास मोर्चा

2. डॉ आशा माकड़े – शिवसेना

3. मुरारी कापरी – आम अधिकार मोर्चा

4. बजरंगी महथा – बहुजन मुक्ति पार्टी

5. अनूप कुमार सिन्‍हा – निर्दलीय

6. मो नूर हसन – राष्ट्रीय समता पार्टी

7. जफर ओबेद – बहुजन समाज पार्टी

8. के रंगेय्या – निर्दलीय

9. महेश कुमार सुमन – निर्दलीय

10. वीरेंद्र कुमार – निर्दलीय

11. निशिकांत दूबे – भारतीय जनता पार्टी

12. मधुसूदन राय – निर्दलीय

13. जीतेंद्र कुमार वर्णवाल – निर्दलीय

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola