ePaper

रांची : पति की प्रताड़ना से तंग आकर दो बच्चों की मां ने दी आत्महत्या की धमकी

Updated at : 13 May 2019 9:10 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : पति की प्रताड़ना से तंग आकर दो बच्चों की मां ने दी आत्महत्या की धमकी

रांची : पतरातू निवासी एक महिला अपने दो बच्चों के साथ रविवार को कांके रोड के चांदनी चौक पहुंची़ उसने लोगों को बताया कि वह अपने पति की प्रताड़ना से परेशान है़ पुलिस उसकी सहायता नहीं कर रही है़ काफी दिनों से वह न्याय के लिए भटक रही है़ न्याय नहीं मिलने के कारण मैं […]

विज्ञापन
रांची : पतरातू निवासी एक महिला अपने दो बच्चों के साथ रविवार को कांके रोड के चांदनी चौक पहुंची़ उसने लोगों को बताया कि वह अपने पति की प्रताड़ना से परेशान है़ पुलिस उसकी सहायता नहीं कर रही है़ काफी दिनों से वह न्याय के लिए भटक रही है़ न्याय नहीं मिलने के कारण मैं परेशान हू़ं अब अपने दोनों बच्चों के साथ कांके डैम में डूब कर जान दे दूंगी़
लोगों ने उसे गोंदा थाना भेज दिया़ गोंदा पुलिस ने समझा कर महिला को पतरातू थाना भेज दिया़
इस संबंध में गोंदा थाना प्रभारी ने बताया कि वह महिला विक्षिप्त लग रही थी़ वह कुछ से कुछ बोले जा रही थी़ महिला ने बताया कि उसका पति उसे प्रताड़ित करता है़ इतना ही नहीं वह गलत काम करने को कहता है़
उसकी बात नहीं मानने पर पति उसे छोड़ कर दूसरी महिला के साथ रहने चला गया है़ पतरातू थाना का मामला होने के कारण उसे पतरातू भेज दिया गया़ रामगढ़ महिला थाना को भी जानकारी देने की सलाह महिला को दी गयी है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola