रांची : डेंटल वैन से साल भर में किया 1081 मरीजों का इलाज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 May 2019 9:14 AM

विज्ञापन

रिम्स डेंटल कॉलेज की उपलब्धि रांची : रिम्स के डेंटल कॉलेज का मोबाइल डेंटल वैन अपनी उपयोगिता साबित कर रहा है. उपलब्ध आंकड़े के अनुसार मोबाइल डेंटल वैन का उपयोग 31 मई 2018 से शुरू किया गया था. बीते एक साल में इस वैन के माध्यम से बेड़ो, डूंडे, ओरमांझी, कुदलुम, नवाडीह, गोला व सिल्ली […]

विज्ञापन
रिम्स डेंटल कॉलेज की उपलब्धि
रांची : रिम्स के डेंटल कॉलेज का मोबाइल डेंटल वैन अपनी उपयोगिता साबित कर रहा है. उपलब्ध आंकड़े के अनुसार मोबाइल डेंटल वैन का उपयोग 31 मई 2018 से शुरू किया गया था. बीते एक साल में इस वैन के माध्यम से बेड़ो, डूंडे, ओरमांझी, कुदलुम, नवाडीह, गोला व सिल्ली आदि क्षेत्र के करीब 1081 मरीजों का इलाज किया गया है.
इस वैन के जरिये डेंटल कॉलेज के डॉक्टरों ने राजधानी के आसपास के सात ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण किया. इस दौरान लोगाें को दांत के रोगों के प्रति जागरूक किया गया. दांतों से जुड़े रोगों का इलजा करने के साथ लोगों को दवाएं भी दी गयीं. कॉलेज प्रबंधन के अनुसार इस साल मार्च और अप्रैल में मोबाइल डेंटल वैन द्वारा 222 मरीजों की जांच की गयी. मोबाइल डेंटल वैन हर सप्ताह ग्रामीण इलाकों में भ्रमण कर रही है.
रजिस्ट्रेशन नहीं होने से ड्राइवर भी नहीं मिल रहा
रिम्स के 1.50 करोड़ का मोबाइल डेंटल वैन मंगाया गया है, लेकिन एक साल बाद भी रांची डीटीओ में वाहन का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है. रिम्स प्रबंधन के आग्रह के बावजूद कर्नाटक आरटीओ ने अब तक वाहन का कागज ट्रांसफर नहीं किया है. रांची में वाहन का रजिस्ट्रेशन नहीं होने के कारण इसके लिए ड्राइवर भी नहीं मिला है.
डेंटल वैन का उपयोग किया किया जा रहा है. एक साल में 1081 मरीजों की जांच की गयी है. अभी सप्ताह में एक दिन वाहन ग्रामीण क्षेत्र में भेजा जता है, सुविधा मिलने पर इसको बढ़ाया जायेगा.
डॉ पंकज गाेयल, प्राचार्य, डेंटल कॉलेज
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola