रांची : लालू यादव व एनोस सहित 21 हजार बंदी नहीं देंगे वोट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Apr 2019 2:12 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : झारखंड में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 29 अप्रैल से होने जा रहा है. जबकि बिहार में पहले चरण 11 अप्रैल से मतदान की प्रक्रिया चल रही है. वोट देने के लिए लोग दिल्ली, मुंबई जैसे महानगरों से अपने इलाके में पहुंच रहे हैं. वहीं सरकारी कर्मचारी जिनकी ड्यूटी अपने क्षेत्र से अलग […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 29 अप्रैल से होने जा रहा है. जबकि बिहार में पहले चरण 11 अप्रैल से मतदान की प्रक्रिया चल रही है. वोट देने के लिए लोग दिल्ली, मुंबई जैसे महानगरों से अपने इलाके में पहुंच रहे हैं.
वहीं सरकारी कर्मचारी जिनकी ड्यूटी अपने क्षेत्र से अलग दूसरे स्थानों पर लगायी गयी है वे भी पोस्टल वोटिंग कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे है.
लोकतंत्र के महापर्व में वोटिंग के महत्व को देखते हुए वोटरों को जागरूक करने के लिए प्रशासन और अन्य संस्थाओं द्वारा जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें.
लेकिन इन सबके बीच चारा घोटाला में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और पारा शिक्षक हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे झारखंड पार्टी के सुप्रीमो एनोस एक्का सहित झारखंड के 29 जेलों में बंद सजायाफ्ता व न्यायिक हिरासत के 21 हजार से ज्यादा बंदी अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सकेंगे.
ऐसा इसलिए है कि कानूनन इनको वोटिंग का अधिकार नहीं है. इसकी पुष्टि झारखंड के जेल आइजी वीरेंद्र भूषण ने भी की है. फिलवक्त सजायाफ्ता लालू रिम्स में इलाजरत हैं. जबकि एनोस अभी बिरसा केंद्रीय कारा में सजा काट रहे हैं.
राज्य के किस जेल में हैं कितने बंदी
जेल बंदी
बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा 3278
केंद्रीय कारा, देवघर 555
केंद्रीय कारा, दुमका 1490
केंद्रीय कारा, घाघडीह 1889
केंद्रीय कारा, गिरिडीह 1059
केंद्रीय कारा, हजारीबाग 1843
केंद्रीय कारा, पलामू 1554
जिला जेल, चाईबासा 1101
जिला जेल, चास, बोकारो 365
जिला जेल, चतरा 630
जिला जेल, धनबाद 909
जिला जेल, गढ़वा 600
जिला जेल, गोड्डा 487
जिला जेल, गुमला 779
जिला जेल, जामताड़ा 361
जिला जेल, कोडरमा 216
जिला जेल, लातेहार 679
जिला जेल, लोहरदगा 285
जिला जेल, पाकुड़ 395
जिला जेल, साहेबगंज 387
जिला जेल, सरायकेला 563
जिला जेल, सिमडेगा 415
ओपन जेल, हजारीबाग 47
अनुमंडल जेल, घाटशिला 219
अनुमंडल जेल, खूंटी 569
अनुमंडल जेल, मधुपुर 178
अनुमंडल जेल, राजमहल 244
अनुमंडल जेल, रामगढ़ 300
अनुमंडल जेल, तेनुघाट 278
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




