रांची : खूंटी से मुंडा जनजाति का व्यक्ति ही बने प्रत्याशी

Updated at : 24 Mar 2019 8:36 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : खूंटी से मुंडा जनजाति का व्यक्ति ही बने प्रत्याशी

रांची : आदिवासी जन परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष प्रेम शाही मुंडा, उपाध्यक्ष अभय भुटकुंवर व महासचिव रतन सिंह मुंडा ने यूपीए महागठबंधन से मांग की है कि खूंटी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से किसी मुंडा जनजाति का प्रत्याशी ही उतारा जाये. परिषद ने कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ […]

विज्ञापन
रांची : आदिवासी जन परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष प्रेम शाही मुंडा, उपाध्यक्ष अभय भुटकुंवर व महासचिव रतन सिंह मुंडा ने यूपीए महागठबंधन से मांग की है कि खूंटी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से किसी मुंडा जनजाति का प्रत्याशी ही उतारा जाये.
परिषद ने कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ अजय कुमार व झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह से कहा है कि देश के स्वाधीनता संग्राम के लिए अंग्रेजों के विरुद्ध बिरसा मुंडा सहित मुंडा समाज के लोगों ने लोहा लिया था. कई आंदोलन भी हुए. यदि प्रत्याशी किसी गैर मुंडा जनजाति का हुआ, तो महागठबंधन की हार तय है. यह क्षेत्र मुंडा बहुल क्षेत्र है और टिकट मुंडा जनजाति को नहीं दिया जाना इस समाज का अपमान होगा़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola