मंईयां सम्मान योजना सत्यापन में अवैध वसूली का आरोप

Published by : DINESH PANDEY Updated At : 11 May 2026 9:51 PM

विज्ञापन

झारखंड मुक्ति मोर्चा खलारी प्रखंड अध्यक्ष श्यामजी महतो ने आरोप लगाया है

विज्ञापन

खलारी. झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के सत्यापन कार्य को लेकर खलारी प्रखंड के कुछ पंचायतों में धांधली एवं अवैध वसूली का आरोप सामने आया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा खलारी प्रखंड अध्यक्ष श्यामजी महतो ने आरोप लगाया है कि कुछ पंचायतों में लाभुकों से सत्यापन करने के नाम पर अवैध राशि की वसूली की जा रही है. उन्होंने कहा कि इस प्रकार की धांधली से सरकार को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे झारखंड मुक्ति मोर्चा खलारी प्रखंड परिवार कतई बर्दाश्त नहीं करेगा. उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी से मांग की है कि मामले में शीघ्र संज्ञान लेते हुए अवैध वसूली एवं धांधली पर रोक लगायी जाये.

विज्ञापन
DINESH PANDEY

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola