रांची : झामुमो से लेन-देन का है पुराना रिश्ता, डील बतायें

Updated at : 02 Mar 2019 12:49 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : झामुमो से लेन-देन का है पुराना रिश्ता, डील बतायें

रांची : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के रांची दौरे को लेकर भाजपा ने मोर्चा खोला है़ भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष से पांच सवाल किया है़ भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि पांच वर्ष बाद झारखंड में दौरा का खाता खोला है़ जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ बार झारखंड आकर गरीबों के […]

विज्ञापन
रांची : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के रांची दौरे को लेकर भाजपा ने मोर्चा खोला है़ भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष से पांच सवाल किया है़ भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि पांच वर्ष बाद झारखंड में दौरा का खाता खोला है़ जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ बार झारखंड आकर गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत कर चुके है़ं
भाजपा प्रवक्ता की ओर से किये गये सवालों में कहा गया है कि मधु कोड़ा को मुख्यमंत्री बना कर चार हजार करोड़ का घोटाला किया गया़ अब मधु कोड़ा को पार्टी में शामिल कर क्या फिर से नये घोटाले की पृष्ठभूमि तैयार की की गयी है़ दूसरा सवाल किया है कि झामुमो के साथ लेन-देन का पुराना रिश्ता है़ ऐसे में गठबंधन बनाने के लिए झामुमो के साथ क्या डील हुई है, खुलासा करे़ं
कांग्रेस के सांसद रहे कार्तिक उरांव ने धर्मांतरित आदिवासियों द्वारा आरक्षण का लाभ लिये जाने का विरोध किया था, इस मुद्दे पर पार्टी का क्या स्टैंड है़ राजद ने झारखंड गठन का पुरजोर विरोध किया था़ फिर यह पार्टी राज्य के विकास के बारे में कैसे सोच सकती है़ महागठबंधन का कौन नेता होगा, इसकाे भी सार्वजनिक करे़ं
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पांच वर्ष बाद राहुल गांधी झारखंड आ रहे हैं, लेकिन कांग्रेस को दम नहीं है कि वह कोई बड़ा मैदान चुन कर सभा कर सके़ 15 से 20 हजार क्षमता वाले मोरहाबादी मैदान को चुना है़
कार्यक्रम से पहले ही कांग्रेस ने घुटने टेक दिये है़ं श्री शाहदेव ने कहा है कि कांग्रेस को जमीनी सच्चाई का पता लग गया है़ नरेंद्र मोदी व रघुवर दास की लोकप्रियता व विकास कार्यों के सामने टिकने वाले नहीं है़ जनता का समर्थन खो दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola