पूर्व सैनिकों के लिए कल्याण मेला 24 को, यहां समस्याओं का होगा समाधान

Published at :23 Feb 2019 1:11 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों के लिए कल्याण मेला 24 को, यहां समस्याओं का होगा समाधान

रांची : पूर्व सैनिक सेवा परिषद, झारखंड व 23 इन्फेंट्री डिवीजन के जीओसी द्वारा मिलट्री कैंप दीपाटोली स्थित हैलिपैड मैदान में पूर्व सैनिकों व वीर नारियों के लिए 24 फरवरी को कल्याण मेला का आयोजन किया गया है़ इस मेला में पूर्व सैनिकों तथा वीर नारियों की सभी समस्याओं जैसे पेंशन, चिकित्सा, जमीन-जायदाद, कैंटीन अथवा […]

विज्ञापन

रांची : पूर्व सैनिक सेवा परिषद, झारखंड व 23 इन्फेंट्री डिवीजन के जीओसी द्वारा मिलट्री कैंप दीपाटोली स्थित हैलिपैड मैदान में पूर्व सैनिकों व वीर नारियों के लिए 24 फरवरी को कल्याण मेला का आयोजन किया गया है़

इस मेला में पूर्व सैनिकों तथा वीर नारियों की सभी समस्याओं जैसे पेंशन, चिकित्सा, जमीन-जायदाद, कैंटीन अथवा अन्य प्रकार की समस्याओं का समाधान किया जायेगा़ इस मेले में सेना, बैंक आदि के अलावे सिविल प्रशासन द्वारा भी काउंटर्स लगाये जायेंगे़ प्रयास होगा कि तत्काल समस्याओं का समाधान हो सके़

सेना द्वारा की गयी है बस की व्यवस्था : पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को कार्यक्रम स्थल तक लाने के लिए सेना द्वारा जिला प्रशासन के सौजन्य से बसों की व्यवस्था की जायेगी़ गुमला, जमशेदपुर, चाईबासा, हजारीबाग, सिमडेगा, खूंटी, तोरपा, सिसई, महुआटांड़, लोहरदगा आदि स्थानों से पूर्व सैनिकों व वीर नारियों को अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल तक लाने की कोशिश हो रही है.
सैनिक सेवा परिषद के महासचिव अनिरुद्ध सिंह ने संघ के माध्यम से भी पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की सूचित करने का प्रयास किया है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola