रांची : दुमका के पंचायत सेवकों ने मांगों को लेकर दिया धरना

Published at :12 Feb 2019 9:13 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : दुमका के पंचायत सेवकों ने मांगों को लेकर दिया धरना

रांची : झारखंड राज्य स्तरीय पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक संघ का धरना 14 दिनों से जारी है. सोमवार को बड़ी संख्या में दुमका से पंचायत सेवक यहां पहुंचे और अपनी मांगों के समर्थन में धरना दिया. पंचायत सेवकों ने अपनी दो सूत्री मांगों सेवा नियमित करने व मानदेय बढ़ाने को लेकर नारेबाजी भी की. धरना […]

विज्ञापन
रांची : झारखंड राज्य स्तरीय पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक संघ का धरना 14 दिनों से जारी है. सोमवार को बड़ी संख्या में दुमका से पंचायत सेवक यहां पहुंचे और अपनी मांगों के समर्थन में धरना दिया.
पंचायत सेवकों ने अपनी दो सूत्री मांगों सेवा नियमित करने व मानदेय बढ़ाने को लेकर नारेबाजी भी की. धरना स्थल पर ही खिचड़ी बना कर स्वयं सेवकों ने भोजन ग्रहण किया.धरना स्थल पर दुमका जिला कमेटी के अध्यक्ष प्रमुख मारीक,प्रदेश अध्यक्ष चंद्र दीप कुमार, मुकेश नायक, हपन, विजय, मनीष,पवन, नरेंद्र, प्रमोद, संतोष, किशोर, राजीव, अजय, अशोक, प्रिया, गौरव, प्रमोद, सरोज, शोभा, सीमा, घनश्याम आदि पंचायत सेवक मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola