मां की डांट से नाराज होकर घर से भागा किशोर, ट्रेन से गिरकर गंभीर घायल

Updated:
विज्ञापन

ट्रेन का सांकेतिक फोटो.

Jehanabad News : नदवां स्टेशन से हैदराबाद जाने वाली एक ट्रेन में सवार हो गया. वह ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा होकर बाहर देख रहा था. इसी दौरान कड़ौना हॉल्ट के समीप ट्रेन से गिरकर घायल हो गया.

विज्ञापन

Jehanabad News :  मां की डांट से नाराज होकर घर से भागे एक 12 वर्षीय किशोर के ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है. घायल किशोर की पहचान पटना जिले के मसौढ़ी अनुमंडल अंतर्गत नदवां निवासी दिनेश कुमार के रूप में हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बताया जाता है कि दिनेश के पिता दयानंद मिश्री मुंबई में मजदूरी करते हैं. वह अपनी मां और अन्य परिजनों के साथ गांव में रहता है. बुधवार को किसी बात को लेकर मां ने उसे डांट दिया, जिससे नाराज होकर उसने घर छोड़ने का फैसला कर लिया.

नदवां से हैदराबाद जाने वाली ट्रेन में सवार होकर जा रहा था

जानकारी के अनुसार, बुधवार की शाम वह नदवां स्टेशन से हैदराबाद जाने वाली एक ट्रेन में सवार हो गया. सफर के दौरान वह ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा होकर बाहर देख रहा था. इसी दौरान कड़ौना हॉल्ट के समीप उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन से नीचे गिर पड़ा.

ट्रेन से गिरने के कारण किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलने पर आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा उसे इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया.

सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने पाया कि उसके सिर में गंभीर चोट लगी है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया. घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ALSO READ:  पेट्रोल पंप पर खड़ी कार में लगी आग, टला बड़ा हादसा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन