रांची के धुर्वा से दो जुड़वा भाई करण-अर्जुन चार दिन से लापता, जांच में जुटी पुलिस

Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 04 Jun 2026 4:31 PM

विज्ञापन

रांची के धुर्वा से गायब जुड़वां भाई करण शर्मा और अर्जुन शर्मा. फोटो: प्रभात खबर

Missing Child: रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के शालीमार बाजार से 12 वर्षीय जुड़वां भाई करण शर्मा और अर्जुन शर्मा चार दिनों से लापता हैं. मां डोली देवी ने थाने में सनहा दर्ज कराया है. पुलिस बच्चों की तलाश में जुटी है, जबकि परिवार उनके सुरक्षित लौटने की उम्मीद लगाए बैठा है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

रांची से प्रणव की रिपोर्ट

Missing Child: झारखंड की राजधानी रांची में बच्चों के लापता होने की घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही हैं. ताजा मामला धुर्वा थाना क्षेत्र का है, जहां शालीमार बाजार इलाके से दो जुड़वां भाई पिछले चार दिनों से लापता हैं. परिवार ने बच्चों की काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका. इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई है.

1 जून की दोपहर से गायब हैं करण और अर्जुन

जानकारी के अनुसार, लापता बच्चों के नाम करण शर्मा और अर्जुन शर्मा हैं. दोनों की उम्र 12 वर्ष है और वे जुड़वां भाई हैं. उनके पिता का नाम विकास शर्मा बताया गया है. परिजनों के अनुसार, दोनों बच्चे 1 जून 2026 की दोपहर करीब दो बजे घर से निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल रहा है. बच्चों के अचानक गायब होने से परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है. चार दिन बीत जाने के बाद भी दोनों बच्चों का कोई सुराग नहीं मिलने से परिजन परेशान हैं.

मां ने धुर्वा थाने में दर्ज कराई सनहा

लापता बच्चों की मां डोली देवी ने धुर्वा थाने में सनहा दर्ज कराते हुए पुलिस से बच्चों की तलाश करने की गुहार लगाई है. उन्होंने शिकायत में बताया कि पहले भी दोनों बच्चे कभी-कभी घर से बाहर चले जाते थे, लेकिन एक-दो दिन के भीतर वापस लौट आते थे. इस बार स्थिति अलग है, क्योंकि दोनों बच्चे चार दिनों से घर नहीं लौटे हैं और परिवार का उनसे कोई संपर्क भी नहीं हो पा रहा है.

परिजनों ने हर जगह की तलाश

डोली देवी ने पुलिस को बताया कि बच्चों की खोज के लिए रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के इलाकों में काफी तलाश की गई. परिवार ने अपने स्तर पर हर संभव प्रयास किया, लेकिन दोनों बच्चों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी. परिजनों का कहना है कि बच्चों के सुरक्षित घर लौटने तक उनकी चिंता कम नहीं होगी. परिवार लगातार उनके बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहा है.

इसे भी पढ़ें: गुमला से लापता बच्ची के मामले में हाइकोर्ट सख्त, सात साल से नहीं मिला है कोई सुराग

पुलिस ने शुरू की खोजबीन

मामले की जानकारी मिलने के बाद धुर्वा थाना पुलिस ने सनहा दर्ज कर बच्चों की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जांच कर रही है और संभावित स्थानों पर जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को दोनों बच्चों के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत धुर्वा थाना या नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें, ताकि बच्चों को जल्द से जल्द सकुशल बरामद किया जा सके.

इसे भी पढ़ें: किशोर लापता, नानी ने थाना में लगायी गुहार

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola