किशोर लापता, नानी ने थाना में लगायी गुहार

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 03 Jun 2026 10:00 PM

विज्ञापन

किशोर लापता, नानी ने थाना में लगायी गुहार

विज्ञापन

चंदवा़ थाना क्षेत्र अंतर्गत हुटाप पंचायत के बोरसीदाग गांव से 13 वर्षीय किशोर विक्रम उरांव अचानक गायब हो गया. इस संबंध में गायब किशोर की नानी मुन्नी देवी पति स्व सुशील उरांव ने चंदवा थाना में आवेदन देकर विक्रम के खोजबीन की गुहार लगायी है. आवेदन में उन्होंने बताया है कि राजकुमार उरांव का पुत्र विक्रम उरांव (13 वर्ष) 31 मई की शाम करीब पांच बजे घर से निकला था. देर रात तक वापस नहीं लौटा. परिजनों ने अपने स्तर से रिश्तेदार व आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, पर उसका कोई सुराग नहीं मिल सका. नानी ने बताया कि विक्रम पिछले करीब एक माह से अपने ननिहाल में रह रहा था. काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिजन थाना पहुंो और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी. पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर रही है. परिजन किशोर की सकुशल बरामदगी को लेकर चिंतित है. चकला में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर संपन्न

चंदवा़ हिंडाल्को चकला कोल माइंस की पहल पर बुधवार को चकला गांव में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. इसमें कुल 67 मरीजों ने अपनी आंख की जांच करायी. विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा मरीजों की आंखों की जांच की गयी. आवश्यक परामर्श भी दिया गया. जांच के दौरान दृष्टि संबंधी विभिन्न समस्याओं की पहचान कर उचित उपचार की सलाह दी गयी. मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया. कंपनी के लोगों ने कहा कि हिंडालको चकला कोल माइंस की पहल पर सामाजिक कल्याण कार्यक्रम लगातार जारी है. आगे भी स्वास्थ्य व सामुदायिक कल्याण कार्यक्रम होते रहेंगे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola