प्रतिबंध के बावजूद डेढ़टंगवा घाटी पहुंचा टेलर, ट्रॉमा सेंटर के पास पेवर ब्लॉक क्षतिग्रस्त

Updated:
विज्ञापन

ट्रामा सेंटर के समीप दुर्घटनाग्रस्त टेलर. | Prabhat Khabar Network

चंदवा की डेढ़टंगवा घाटी में भारी वाहनों पर प्रतिबंध के बावजूद एक टेलर घुस गया और ट्रामा सेंटर को नुकसान पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

चंदवा-चांपी-लोहरदगा पथ पर 26 सितंबर तक वाहनों के परिचालन पर रोक, स्थानीय लोगों ने निगरानी व्यवस्था पर उठाये सवाल

आपके शहर में

विज्ञापन

चंदवा, लातेहार : चंदवा-चांपी-लोहरदगा पथ स्थित चंदवा थाना क्षेत्र की डेढ़टंगवा घाटी में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के बाद लातेहार और लोहरदगा प्रशासन ने इस मार्ग पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी है. इसके बाद लोहरदगा पथ प्रमंडल ने आदेश जारी कर 26 सितंबर तक इस पथ पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी है.

डेढ़टंगवा घाटी के समीप सड़क मरम्मत का काम जारी है. इसके बावजूद शुक्रवार की रात एक टेलर लोहरदगा की ओर से इस मार्ग पर प्रवेश कर गया. वाहन चांपी होते हुए डेढ़टंगवा घाटी तक पहुंच गया. ट्रॉमा सेंटर लुकूईयां के समीप मार्ग बंद मिलने के बाद चालक ने टेलर को वापस घुमाने का प्रयास किया. इसी दौरान सड़क किनारे बने पेवर ब्लॉक क्षतिग्रस्त हो गये.

प्रतिबंध के बावजूद वाहन पहुंचने पर उठे सवाल

घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है. लोगों ने सवाल उठाया कि प्रतिबंध के बावजूद भारी वाहन घाटी तक कैसे पहुंच गया. लोगों का कहना है कि चेकपोस्ट पर पर्याप्त निगरानी नहीं हो रही थी या चालक ने जानबूझकर प्रशासनिक आदेश की अनदेखी की.

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर वाहन चालक पर कार्रवाई करने और प्रतिबंध का सख्ती से पालन कराने की मांग की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola