गारू के प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार उपाध्याय शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित
पुरस्कार के साथ शिक्षक | Prabhat Khabar Network
लातेहार के गारू स्थित पीएम श्री स्कूल के प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार उपाध्याय को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया।
जेसीईआरटी के सम्मान समारोह में प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न, शॉल और 15 हजार रुपये की नकद राशि देकर किया गया सम्मान
आपके शहर में
गारू, लातेहार : शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, रांची के सभागार में शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में पीएम श्री उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, गारू के प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार उपाध्याय को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया. झारखंड शिक्षा परियोजना के निदेशक शशि रंजन ने उन्हें प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न, शॉल एवं 15 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की.
यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए दिया गया. प्राचार्य को सम्मान मिलने से गारू प्रखंड के शिक्षकों में हर्ष है.
सम्मानित होने पर सांसद प्रतिनिधि मंगल उरांव, पूर्व मुखिया शिवशंकर सिंह समेत शिक्षक देवनाथ महतो, कंचन लकड़ा, मंजू कुजूर, संतोष तिर्की, सुरेश उरांव, रविंद्र उरांव, प्रदीप सिंह, सुरेंद्र राम, दिलीप टोप्पो, शिवकुमार मुंडा और उदयवीर सिंह समेत कई शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए